जयपुर

Rajasthan: 17 नए जिलों को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता का बड़ा बयान; उधर, मंत्री दिलावर को सौंपी कमेटी की कमान

New Districts on Tikaram Jully: राजस्थान के 17 जिलों को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता ने बड़ा बयान दिया है। जानें क्या ...
less than 1 minute read
• •
Sep 19, 2024
Feature image

Rajasthan New Districts: राजस्थान में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय अस्तित्व में आए 17 जिलों और तीन संभागों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (New Districts on Tikaram Jully) ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने बुधवार को राजस्थान कांग्रेस कमेटी के वॉर रूम में बैठक के दौरान कहा कि 'सरकार को बने 9 माह हो गए, लेकिन अभी तक समीक्षा पूरी नहीं कर सके हैं। 9 माह में तो बच्चा भी जन्म ले लेता है'।

'जनता सबक सिखा देगी' - जूली

17 जिलों (Rajasthan New Districts) को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tikaram Jully) ने कहा कि 'ये लोग जिले खत्म करके बताएं। जनता सबक सिखा देगी। यह सरकार पिछली सरकार के निर्णयों की समीक्षा करने के सिवाय कुछ नहीं कर रही'।

डिप्टी CM को किया साइडलाइन

नए जिलों की समीक्षा के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी को लेकर नया पेंच फंस गया था। समिति के अध्यक्ष और और दूदू से विधायक प्रेमचंद बैरवा (Prem Chand Bairwa) के स्थान पर मदन दिलावर को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। पंवार समिति (Pawar Report) की रिपोर्ट पर अब नई सिरे से चर्चा शुरू हुई है।

सियासी हलकों में चर्चा है कि दूदू (Dudu New District) को अगर खत्म किया गया या और कुछ और बदलाव किए गए तो उनके लिए असहज स्थिति हो सकती है, जनता की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती।

Updated on:
19 Sept 2024 11:35 am
Published on:
19 Sept 2024 11:35 am
Also Read
View All
Railway News: श्रीमहावीर जी और कैला देवी मेले के श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, भरतपुर तक चलेगी जयपुर-बयाना एक्सप्रेस

Rajasthan Panchayat Election : ‘मिशन पंचायत चुनाव’ में कांग्रेस का बड़ा दांव, 152 जिला समन्वयकों की जंबो लिस्ट जारी

‘होटल की नहीं, गांव के चूल्हे की चाय पीऊंगा’, नाना पाटेकर का राजस्थान से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, जब इंटरव्यू से पहले रखी थी शर्त

अरावली हिल्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: वागड़ आ रही हाई पावर्ड कमेटी, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में करेगी जांच

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम: 10-11 अक्टूबर को बारिश-तेज हवा का अलर्ट, पिलानी सबसे गर्म और माउंट आबू सबसे ठंडा