जयपुर

राजस्थानी फिल्म शंखनाद में दिखेगी सार्थक कहानी

गडरिया लोहारों की संघर्ष की दास्तां को अब राजस्थानी फिल्म के जरिए प्लेटफॉम मिला है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2017, 4:20 PM IST
rajasthani film Shankhnad
rajasthani film Shankhnad

जयपुर। गडरिया लोहारों की संघर्ष की दास्तां को अब राजस्थानी फिल्म के जरिए प्लेटफॉम मिला है। जिसमें गडरिया लुहार अपने बच्चे को अच्छी एजुकेशन दिलाकर एक अच्छी जिन्दगी दिलाता है। इस विषय पर बन रही राजस्थानी फिल्म 'शंखनाद' का मुर्हत शुक्रवार को मानसरोवर स्थित एक लोकेशन पर शूट हुआ।

श्रवण सागर की मुख्य भूमिका में सजी इस फिल्म का निर्देशन संतोष क्रांति मिश्रा कर रहे है। मुर्हत शूट पर निर्माता मनोज यादव व भवानी सिंह शेखावत के साथ एसके सुराना, हेमजीत मालू, अरुण वशिष्ठ, नंदू चतुर्वेदी, शर्तुघन पारीक, हनुरोज, एपी डूडी, अनिल जैन और ऋ तुराज बाका सहित इंडस्ट्री के कई जाने-माने लोग मौजूद थे।

सीनियर एक्टर क्षितिज कुमार के साथ श्रवण सागर पर एक सीन फिल्माया गया, जिसमें क्षितिज मिनिस्टर और श्रवण गडरिया लोहार के रूप में दिखे। इस फिल्म में हरि नारायण चौधरी, अशोक, विनोद सोनी, अंजली पारीक , काजल चौधरी सहित कई कलाकार काम कर रहे है।

श्रवण सागर ने बताया कि फि ल्म राजस्थान की सच्ची घटनाओं से इंस्पायर है, जो गडरिया लोहारों के संघर्ष से जुड़ी है। फि ल्म गडरिया लोहारो के प्रोत्साहन के रूप में कार्य करेगी , साथ ही राजथानी सिनेमा के लिए सहयोगी साबित होगी।

Updated on:
30 Sep 2017, 4:20 PM IST
Published on: