जयपुर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज आएंगे जयपुर, सैनिक स्कूल का करेंगे उद्घाटन

Rajnath Singh Jaipur Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सोमवार को जयपुर आएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2024, 8:52 AM IST
Feature image

Jaipur News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को सुबह सीकर रोड स्थित श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति जयपुर के अंतर्गत संचालित सैनिक स्कूल जयपुर का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

जानकारी के अनुसार, उद्घाटन समारोह सुबह 11.15 बजे होगा। इसमें रक्षा मंत्री बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे जबकि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी समारोह की अध्यक्षता करेंगी। सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहेंगे।

गौरतलब है कि गत वर्ष सैनिक स्कूल सोसायटी ने श्री भवानी निकेतन पब्लिक स्कूल जयपुर में एक नए सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति के साथ एक एमओयू किया था। स्कूल ने वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में कामकाज शुरू कर दिया है।

Updated on:
23 Sep 2024, 8:52 AM IST
Published on: