26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

39 हजार कैरिंग चार्ज वसूला, तीन कैंटर सामान जब्त

जयपुर

•

image

Amit Pareek

•

Feb 06, 2026

नगर निगम की सतर्कता शाखा ने अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 39 हजार रुपए कैरिंग चार्ज वसूल किया और तीन कैंटर सामान भी जब्त किया। जगतपुरा पुलिया, कालीमाता मन्दिर सेक्टर-10, मालवीय नगर के मॉडल टाउन, एनडब्लूआर जगतपुरा, जेएलएन मार्ग, मालवीय नगर के प्रधान मार्ग से अस्थायी अतिक्रमण हटाए।

टैक्स पर सख्ती...57.22 लाख वसूले

नगर निगम ने बकाएदारों से सख्ती दिखाते हुए 57.22 लाख रुपए वसूल किए। झोटवाड़ा और वैशाली नगर क्षेत्र में छह सम्पत्तियों पर नगरीय विकास कर बकाया था। एक सम्पत्तिधारक ने मौके पर राशि जमा करवाई। जोन उपायुक्त मनीषा यादव ने बताया कि कई बार नोटिस देने के बाद बकाया राशि जमा नहीं करवाई। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।