जयपुर

सत्ता पर काबिज रहने की कोशिश में जुटी भाजपा के सामने जातिगत समीकरणों को साधने की चुनौती

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Jul 29, 2018
Vasundhara Raje

सुरेश व्यास/जयपुर। प्रदेश में सत्ता पर काबिज रहने की जीतोड़ कोशिश में जुटी भाजपा के लिए जातिगत समीकरणों को साधने की चुनौती का सामना भी करना पड़ रहा है। खासकर पार्टी के परम्परागत वोट बैंक माने जाने वाले राजपूत समुदाय की नाराजगी पार्टी के लिए बड़ी चिंता है। यह चिंता बीकानेर के दो दिवसीय दौरे पर गई मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के चेहरे पर भी दिखाई दी।

खासकर राजपूत समाज की आनंदपाल एनकाउंटर और फिर प्रदेशाध्यक्ष मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत की नामजदगी के मुद्दे पर तकरार के बाद बढ़ी नाराजगी अब भी पार्टी के लिए चिंता का बड़ा कारण है। शायद इसे भांपते हुए ही मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत ही राजपूत राठौड़ों की कुलदेवी नागणेची माता के मंदिर में माथ टेककर कर की। राजे ने फिर बीकानेर के कद्दावर राजपूत नेता देवीसिंह भाटी को भी पूरी तवज्जो दी। एक ही कार्यक्रम में 6 बार भाटी का नाम लिया। बीकानेर पूर्व की भाजपा विधायक सिद्धीकुमारी को 'बाई सा' कहकर पुकारा। समाज के लोगों से घुलने मिलने की उनकी कोशिश भी कुछ नाराजगी कम करने के प्रयासों को इंगित करती दिखाई दी।

भाजपा के लिए एंटी इंकमबेंसी कम करने के साथ साथ जातिगत समीकरण बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए पार्टी अब एक नई लाइन पकड़ कर चलने की कोशिश में जुटी है। भाजपा इसके तहत एक बार भाजपा, एक बार कांग्रेस की सरकार की परम्परा बदलने का लोगों से आह्वान कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी जयपुर दौरे में इस परम्परा को तोड़ने पर जोर दिया था। मुख्यमंत्री भी जहां जहां दौरे पर जाती है, वहां इस परम्परा को तोड़कर भाजपा को सत्ता में बनाए रखने की अपील करती नजर आती है।

बीकानेर में भी राजे ने कहा कि एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा जीतेगी तो फिर काम कौन करेगा। राजे ने कहा कि ऐसी परम्परा में बंधे रहने की बजाय आम जनता को अपने इलाके के नेताओं को दौड़ा दौड़ा कर काम लेना चाहिए। भाजपा की इस रणनीति का क्या असर होता है, यह तो भविष्य बताएगा, लेकिन पार्टी एंटी इंकमबेंसी, जातिगत समीकरण व उदासीन कार्यकर्ताओं की चुनौती को हलका करने के लिए बदल बदल कर सरकार बनाने की परम्परा तुड़वाने की रणनीति के सहारे नैय्या पार लगाने की कोशिश में जुटी हुई नजर आ रही है।

Published on:
29 Jul 2018 09:22 am
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम रण: वोट मांगने घर-घर पहुंचे प्रत्याशी, जानिए किस वार्ड में कैसा रहा चुनावी माहौल?

राजस्थान में पहली बार एक साथ गरजेंगे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें RLP-AIMIM के ‘शक्ति प्रदर्शन’ में क्या ख़ास?

जयपुर के DAV स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस, छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपने गुरुओं का जताया आभार

Jaipur Nagar Nigam Election : डिप्टी सीएम दिया कुमारी के ‘गढ़’ में फंसा पेंच! विद्याधर नगर के कई वार्डों में BJP के बाग़ी, मुकाबला ‘टाइट’

राजस्थान निकाय चुनाव: सभी 10 निगम जीतने के लिए BJP अपना रही ‘महाराष्ट्र मॉडल’, जानें क्या है यह पूरा प्लान?