जयपुर

राजस्थान भाजपा में राखी राठौड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला मोर्चा का बनाया प्रदेशाध्यक्ष

भाजपा ने आखिरकार महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी है। पार्टी प्रवक्ता राखी राठौड़ को भाजपा ने महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

less than 1 minute read
Jan 01, 2026
Photo: Rakhi Rathore Facebook

जयपुर। भाजपा ने आखिरकार महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी है। पार्टी प्रवक्ता राखी राठौड़ को भाजपा ने महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। महिला मोर्चा का पद करीब 11 माह से रिक्त चल रहा था। पिछले दिनों पार्टी ने मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की थी, उस सूची में महिला मोर्चा का नाम नहीं था।

पार्टी सूत्रों के अनुसार राखी को प्रदेश अध्यक्ष बना कर जातिगत संतुलन बैठाने की कोशिश की गई है। युवा मोर्चा और किसान मोर्चा में एक ही वर्ग से नियुक्ति के बाद से ही सामान्य श्रेणी की किसी महिला को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाए जाने का दबाव था।

ये भी पढ़ें

राजस्थान: NSUI के पूर्व अध्यक्ष समेत 15 नेता भाजपा में शामिल, ‘वहां निराशा और कुंठा का माहौल’

आखिरकार पार्टी ने इसी को ध्यान में रखते हुए राखी को महिला मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। राखी जयपुर नगर निगम की तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में झोटवाड़ा से टिकट भी मांगा था।

कार्यालय सह-प्रभारी भी नियुक्त

भाजपा ने भवानी शंकर शर्मा को प्रदेश कार्यालय का सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष और 7 मंत्री सहित 34 नामों की घोषणा, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated on:
01 Jan 2026 09:19 pm
Published on:
01 Jan 2026 08:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर