जयपुर

राखी की बिक्री में 60 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद

फर्न एन पैटल्स की एक्सक्लूसिव रेंज
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Aug 2022, 12:19 AM IST
jaipur
राखी की बिक्री में 60 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद

नई दिल्ली. भारत में आधुनिक दौर के गिफ्टिंग ब्रैंड फन्र्स एन पैटल्स ने रक्षाबंधन के खास अवसर पर भारत के पहले राखी ब्रैंड स्नेह के साथ भागीदारी की है। कलात्‍मक पैकिंग में पेश यह रेंज वोकल फॉर लोकल को भी बढ़ावा देती है। जिनमें सिल्वर राखी, लुंबा राखी, मौली राखी, रुद्राक्ष राखी, कुंदन राखी, फैमिली राखी, डिजाइनर राखी समेत और बच्‍चों के लिए रोचक एनीमेशन कैरेक्‍टर्स के डिजाइन वाली राखियां शामिल हैं।
आनंद शंकर, जनरल मैनेजर, कैटेगरी एफएनपी ने कहा, मार्केट में राखियों की बिक्री करने वाले अनगिनत प्‍लेयर्स सक्रिय हैं जो डिजाइनर राखियों को ऑनलाइन और ऑफ‍लाइन उपलब्‍ध करा रहे हैं। फन्र्स एन पैटल्स ने अपने स्‍नेह ब्रैंड के साथ एक खास सैगमेंट पेश किया है। इसके परिणामस्‍वरूप हमें वॉल्‍यूम में जबर्दस्‍त वृद्धि की उम्‍मीद है और पिछले साल के मुकाबले इसमें करीब 60 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना है।
स्‍नेह राखी कलेक्‍शन फिलहाल देशभर में 120 से अधिक देशों में उपलब्‍ध है। फन्र्स एन पैटल्स के ग्राहकों को पारंपरिक गिफ्टिंग रेंज में से चुनाव का मौका मिलेगा। इनमें राखी विद चॉकलेट्स, राखी विद स्‍वीट्स के अलावा हाथ से बनी राखियों के आकर्षक हैम्‍पर्स, कंफेक्‍शनरीज़, ड्राइ फ्रूट्स, गैजेट्स, पर्सनलाइज्ड मेमोरेबलिया जैसे कि मग, सिपर, फोटो फ्रेम आदि भी शामिल हैं। फन्र्स एन पैटल्स ने पर्सनल डिटेल्‍स वाले आइटम्‍स की बढ़ती मांग के मद्देनजर राखी के खास पर्व के लिए कई तरह के गिफ्ट्स पेश किए हैं। इसके अलावा, राखी के हर ऑर्डर के साथ ब्रैंड ने मिठाइयों और चॉकलेट्स के फ्री गिफ्ट हैम्‍पर्स देने की भी घोषणा की है।

Published on: