Rakhi Special Train: रेलवे ने रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर जयपुर के रास्ते तीन स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
जयपुर। रेलवे ने रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर जयपुर के रास्ते तीन स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार उदयपुर सिटी-जयपुर एक तरफा स्पेशल ट्रेन 9 अगस्त को उदयपुर से रात 8:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:50 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 10अगस्त को जयपुर से सुबह 8:25 बजे रवाना अगले दिन सुबह 4:55 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल ट्रेन 11 अगस्त को बान्द्रा टर्मिनस से सुबह 9:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:45 बजे जयपुर पहुंचेगी। इनके अलावा हिसार-हडपसर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 10 अगस्त को हिसार से सुबह 5:50 बजे रवाना होकर सोमवार को सुबह 10:45 बजे हडपसर पहुंचेगी।
हडपसर-हिसार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 11 अगस्त को हडपसर से शाम 5 बजे रवाना होकर मंगलवार को रात 10:25 बजे हिसार पहुंचेगी। खासबात है कि, यह ट्रेन आवाजाही के दौरान जयपुर, दुर्गापुरा समेत कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।