जयपुर

Raksha Bandhan 2023 : राजस्थान में अलसुबह से रात तक खुले बाजार, 2000 करोड़ का कारोबार

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर तड़के से ही बाजार से घर तक उल्लास नजर आया। घर—घर रक्षाबंधन की खुशियां देखने को मिली, वहीं बाजार में तड़के से ही दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई।

2 min read
Aug 30, 2023
Raksha Bandhan 2023 : राजस्थान में तड़के से रात तक खुले बाजार, 2000 करोड़ का कारोबार

जयपुर। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर तड़के से ही बाजार से घर तक उल्लास नजर आया। घर—घर रक्षाबंधन की खुशियां देखने को मिली, वहीं बाजार में तड़के से ही दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई। व्यापारियों की मानें तो रक्षाबंधन पर प्रदेश में 2 हजार करोड़ का कारोबार हुआ, वहीं जयपुर में ही 75 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। बाजार में राखी के साथ मिठाई, गिफ्ट आयटम, नारियल व फल—फ्रूट की जमकर बिक्री हुई।

रक्षाबंधन का त्योहार बाजार में भी खुशियां लेकर आया। राजधानी में आज तड़के से ही राखियों और मिठाइयों की दुकानें खुल गई। सुबह से ही इन पर ग्राहकों भीड़ नजर आई। लोगों ने राखियों के साथ जमकर मिठाइयां खरीदी। बाजार में गिफ्ट की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा नारियल के साथ फल—फ्रूट आदि भी जमकर बिके।

महंगे दामों में बिके नारियल व फल
रक्षाबंधन को लेकर बाजार में नारियल और फल—फ्रूट महंगे दामों में बिके। बाजार में पानी के नारियल 30 रुपए से लेकर 50 रुपए तक में बिक रहे है। वहीं फल—फ्रूट भी डेढ़ से दो गुना अधिक दामों में बिक रहे है।

बाजार में फलों के भाव (होलसेल भाव)
फल — पहले — एक दिन पहले
केले — 20 रुपए किलो — 32 रुपए किलो
सेव — 100 रुपए किलो — 170 रुपए किलो
अनार — 90 रुपए किलो — 135 रुपए किलो
पपीता — 25 रुपए किलो — 35 रुपए किलो

बाजार में अच्छी बिक्री
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य व जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल का कहना है कि रक्षाबंधन को लेकर बाजार में अच्छी बिक्री हुई है। राजस्थान की बात करें तो प्रदेशभर में राखी को लेकर करीब 2 हजार करोड़ का कारोबार हुआ है, जयपुर शहर में ही 75 हजार से अधिक का कारोबार हुआ है। आज रात तक कारोबार का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद भी है।

होलसेल मार्केट में फल डेढ़ गुना महंगे
मुहाना मंडी ट्रब्यूनल मार्केट के अध्यक्ष राहुल तंवर ने बताया कि रक्षाबंधन पर होलसेल मार्केट में फल डेढ़ गुना से अधिक महंगे दामों में बिके। सबसे अधिक केले, सेव, अनार के भावों में तेजी रही। केले 32 रुपए किलो तो सेव 170 रुपए किलोें में होलसेल दर पर बिके है।

Published on:
30 Aug 2023 11:13 am
Also Read
View All