जयपुर

Raksha Bandhan Gift: रक्षाबंधन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा तोहफा, सरकार ने जारी किए आदेश

Anganwadi Workers: रक्षाबंधन से पहले सरकार ने दी बड़ी सौगात, आंगनबाड़ी बहनों के लिए खास इंतज़ाम। बस में फ्री यात्रा, 501 रुपए और कुछ और... जानिए आंगनबाड़ी बहनों को क्या-क्या मिलेगा इस बार।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jul 2025, 4:33 PM IST
CM Bhajanlal Sharma
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (फोटो-पत्रिका)

Free Bus Travel: जयपुर। इस रक्षाबंधन पर राजस्थान की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को राज्य सरकार ने एक खास उपहार देने का फैसला किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उन्हें न सिर्फ 501 रुपए की राशि दी जाएगी, बल्कि राजस्थान रोडवेज में दो दिन तक नि:शुल्क यात्रा की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

प्रदेश की लगभग 1.25 लाख आंगनबाड़ी बहनों को यह राशि रक्षाबंधन से पहले सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी, जिससे वे त्योहार को और अच्छे से मना सकें। इसके साथ ही उन्हें एक-एक छाता भी भेंट किया जाएगा, जो इस मानसूनी मौसम में उपयोगी भी रहेगा और एक प्रतीकात्मक सम्मान भी होगा।

सरकार ने इस अवसर को और भी खास बनाने के लिए 5 अगस्त को 'आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसे ‘सुरक्षा-सम्मान पर्व’ नाम दिया गया है। जिला स्तर पर भी इस दिन कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें करीब 600 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भाग लेंगी। साथ ही राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी इन कार्यक्रमों में दिखाया जाएगा।

इस पूरे आयोजन के लिए सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह पहल सरकार की उस सोच को दर्शाती है जिसमें आंगनबाड़ी बहनों को केवल कार्यकर्ता नहीं, बल्कि समाज की रीढ़ के रूप में देखा जा रहा है। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर यह सम्मान उनके सेवा भाव को एक भावनात्मक और वास्तविक रूप से सराहा जाना है।

Updated on:
29 Jul 2025, 4:33 PM IST
Published on: