RPSC Recruitment 2025: जयपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा सहायक कृषि अभियंता (AssistantAgricultureEngineer) भर्ती 2025 के तहत 281 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 28 जुलाई से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।