जयपुर

बहन ने दिया भाई को जीवनदान, लीवर देकर बढ़ाई भाई की जीवन रेखा

बहन ने दिया भाई को जीवनदान, लीवर देकर बढ़ाई भाई की जीवन रेखा
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Aug 2019, 2:04 PM IST
Rakshabandhan Special Story
बहन ने दिया भाई को जीवनदान, लीवर देकर बढ़ाई भाई की जीवन रेखा

जयपुर/ भरतपुर।

भाई- बहन के प्रेम का प्रतीक माने जाने वाला पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन आज पुरे देश में मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के दिन भाई अपनी बहन को उसकी सुरक्षा का वचन देता है और सदा उसकी रक्षा करने का प्रण भी लेता है। भाई - बहन के प्रेम की तो कई मिसालें कायम है। एक ऐसी ही मिसाल कायम की है भरतपुर के नदबई में एक बहन ने जिसने अपने भाई के प्राणों की रक्षा की ओर उसे जीवनदान दिया।

नदबई कस्बा निवासी संजय रौतवार को करीब एक साल पहले पीलिया होने से उनका लीवर खराब हो गया था। ओर चिकित्सकों ने हार मानते उन्हें रैफर कर दिया था। तब छोटी बहन ममता ने अपना लीवर दान कर अपने भाई की जीवन रेखा बढ़ा दी। लीवर प्रत्यारोपण के बाद पहली रक्षा बंधन पर दोनों भाई बहनों का अटूट बंधन देखने को मिला।


लिवर देकर अपने भाई की जान बचाने वाली बहन ममता की आंख नम हो गई जब बहन ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाई ने भाई संजय ने अपनी बहन पर अटूट प्यार दिखाया।

Published on: