जयपुर

जयपुर में बोले रामभद्राचार्य- नहीं जाऊंगा किसी भी भगवान कृष्ण मंदिर; क्यों लिया ऐसा प्रण? जानें

कथावाचक जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि वह किभी भी भगवान कृष्ण के मंदिर में दर्शन को नहीं जाएंगे जबतक...
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2024, 2:06 PM IST
rambhadracharya ji maharaj news, He said- I will not go to any temple of Lord Krishna for darshan
कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मिलते राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े

कथावाचक जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा है कि वह किभी भी भगवान कृष्ण के मंदिर में दर्शन को नहीं जाएंगे जबतक कि कृष्ण जन्मभूमि पर फैसला हमारे पक्ष में नहीं आ जाता। उन्होंने कहा कि अगर मुझे साक्ष्य देने के लिए न्यायालय में बुलाया गया तो मैं जाऊंगा। जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान रामभद्राचार्य ने यह बात कही है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर भी उन्होंने बयान दिया।

रामभद्राचार्य ने कहा- "मुझे पूरा विश्वास है कि बहुत जल्द ही हमें पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर मिल जाएगा। इसके लिए हम राजनैतिक आह्वान तो कर ही रहे हैं... कूटनीतिक आह्वान भी कर रहे हैं। आध्यात्मिक होने के नाते हम यज्ञ की आहूति भी कर रहे हैं। एक यज्ञ हमने सालासर में किया। सवा करोड़ आहूति डाली। दूसरा अयोध्या में किया। अब कुंभ में करेंगे।"

जगद्गुरु रामभद्राचार्य लगातार चर्चित बयान दे रहे

जयपुर में राम कथा सुनाने आए जगद्गुरु रामभद्राचार्य लगातार चर्चित बयान दे रहे हैं। कथा के दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर बयान दिया। कहा- राजस्थानियों, आप लोगों ने धोखा दिया। चुनाव में कम सीटें दीं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सरकार और संत दोनों के समन्वय से देश का निर्माण होना चाहिए। हिंदी राष्ट्रभाषा होनी चाहिए, गोहत्या बंद होनी चाहिए, जयपुर का सहयोग चाहिए। रामभद्राचार्य 9 दिवसीय श्रीराम कथा के सिलसिले में जयपुर आए हैं।

Updated on:
10 Nov 2024, 2:06 PM IST
Published on: