जयपुर

Rajasthan Politics: पायलट को लेकर रंधावा के नरम हुए तेवर, क्या हैं सियासी बदलाव के मायने…?

Rajasthan Politics: रंधावा ने पायलट के अनशन को लेकर मीड़िया के सामने कहा था कि, हमारी नजर पार्टी के हर एक विधायक, नेता पर बनी हुई है। सचिन को सीएम के खिलाफ इस तरह से आवाज नहीं उठानी चाहिए, यहां तक की उन्होने 2 दिन में कार्रवाई के संकेत दिए थे।
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2023, 3:18 PM IST
gehlot_randhawa_pilot.jpg
Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के गहलोत-पायलट विवाद को लेकर दिए गए तल्ख बयानों में अब कुछ नरमी के संकेत दिखाई दे रहे हैं। हाल ही रंधावा ने पायलट के अनशन को लेकर मीड़िया के सामने कहा था कि, हमारी नजर पार्टी के हर एक विधायक, नेता पर बनी हुई है। सचिन को सीएम के खिलाफ इस तरह से आवाज नहीं उठानी चाहिए, यहां तक की उन्होने 2 दिन में कार्रवाई के संकेत दिए थे। अब सचिन पायलट के 25 सितंबर की घटना के बयान पर रंधावा ने कहा कि कुछ लोग कोरोना काल में हुई घटना को बगावत बताते हैं तो कुछ 25 सितंबर की घटना को बगावत कहते हैं। मैं भूतकाल की बात नहीं कर भविष्य की बात करता हूं, जो पहले हो चुका है उससे सबक लेना चाहिए। ऐसी गलती दोबारा न हो, यह ध्यान रखें। हमारा फोकस सरकार को रिपीट कराने पर होना चाहिए।

नहीं होगा मंत्रिमंडल में फेरबदल
राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल अभी नहीं हो रहा है और न ही इस बारे में अभी कोई विचार किया गया है। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में ऐसी अटकलों को सिरे से नकार दिया। पिछले साल 25 सितंबर की घटना को लेकर रंधावा ने कहा कि जो पहले हो चुका है, उसे भूलने और आगे बढ़ने का समय आ गया है। रंधावा ने शनिवार को विधानसभा स्पीकर सी.पी. जोशी से घर जाकर मुलाकात की और उनसे राजस्थान की सियासत को लेकर मंथन किया। करीब एक घंटे की बातचीत के बाद मीडिया से मुलाकात में रंधावा ने कहा कि चुनाव आने वाले हैं। सबसे पहला काम संगठन को मजबूत करने का है। सभी मंत्रियों को कहा गया है कि वो सरकार के साथ अब संगठन में भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में जुट जाएं। जो मंत्री जिस जिले से हैं वहां पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करें।

राजनीति के इनसाइक्लोपीडिया है जोशी
रंधावा ने विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी को राजनीति का इनसाइक्लोपीडिया बताते हुए कहा कि वो बहुत तजुर्बेकार नेता हैं। मेरे प्रभारी रहे हैं और उनसे पुराना रिश्ता है। वे कांग्रेस को बेहतर समझते हैं। विधानसभा स्पीकर सी.पी. जोशी की शनिवार को शादी की वर्षगांठ के मौके पर पहले पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने जोशी के घर जाकर उन्हें बधाई दी और उनसे सियासी और कांग्रेस के हालातों को लेकर मंत्रणा की।

भाजपा नेता बौखलाएं, भाषा की मर्यादा नहीं गिरें: पायलट ने मीडिया से बातचीत में कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को भाजपा नेता की ओर से विषकन्या बताए जाने के बयान पर कहा कि चुनाव अपनी जगह है, लेकिन भाषा की मर्यादा नहीं गिरनी चाहिए। सोनिया गांधी पर इस तरह की टिप्पणी निंदनीय और शर्मनाक है। पायलट ने दावा किया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। भाजपा को चुनाव में अपनी हार साफ दिखाई दे रही है इसलिए बौखला कर अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Published on: