जयपुर

राजधानी शर्मसार! कहीं शादी का झांसा देकर दुष्कर्म तो कहीं पड़ौसी बन रहे हैवान

आरोपी शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और फिर दुष्कर्म किया...
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2018, 1:31 PM IST
Rape

जयपुर। राजधानी जयपुर में महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं पर पुलिस प्रशासन नकेल कसने में नाकामयाब रहा है। राजधानी में एक ही दिन में दुष्कर्म के कई केस दर्ज हुए। रेप की इन्हीं घटनाओं में जवाहर सर्किल थाना इलाके में एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने महिला के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस के अनुसार जगतपुरा कच्ची बस्ती निवासी 35 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह घर पर अकेली थी इसी दौरान दलजीत सिंह उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। चिल्लाने पर आरोपित वहां से चला गया। घटना के संबंध में महिला ने इस्तगासे से मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पड़ोसी ने की किशोरी से हैवानियत
ब्रह्मपुरी थाना इलाके में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार जयसिंहपुरा खोर निवासी सत्रह वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी अखिलेश घर में घर में घुस आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित ने पीडि़ता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों के घर लौटने पर पीडि़ता ने आपबीती बताई। इस पर किशोरी के पिता ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल करवा कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म
जयपुर के ही श्यामनगर थाना इलाके में शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में श्याम नगर निवासी 24 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया था। पीडि़ता बीए की छात्रा है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट में उसने बताया कि आरोपी शुभम उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह युवती को उसके घर छोडकऱ भाग गया। आरोप है दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे और परिजनों को फोन पर लगातार धमकी देकर परेशान कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


गिफ्ट भेजने के नाम पर महिला से पौने तीन लाख रुपए ठगे
वहीं मानसरोवर थाना इलाके में गिफ्ट भेजने के नाम पर महिला से पौने तीन लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार किरण पथ निवासी रश्मि साकरवाल ने मामला दर्ज करवाया कि वह फेसबुक के माध्यम से जनवरी माह में जोस मार्क के सम्पर्क में आई। इसके बाद जोस मार्क ने उससे टेलीग्राम के जरिए बातचीत शुरू की। उसने एक महंगा गिफ्ट कोरियर से भेजने की बात कही और फिर उससे अपने खाते में 2,88500 रुपए डलवा लिए। रुपए डलवाने के बाद भी उसे आरोपित ने गिफ्ट नहीं भेजा। इस पर उसे ठगी का पता चला। ठगी का पता चलने पर पीडि़ता ने पुलिस से सम्पर्क साधा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on: