खंडेला विधायक बंशीधर खण्डेला राज्य मंत्रिमण्डल में जगह बनाने में सफल हुए हैं। पहली बार मंत्री बने खण्डेला को चिकित्सा राज्य मंत्री बनाया गया है। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री कार्यालय ने खण्डेला को जयपुर बुला लिया। राजनैतिक जानकारों का कहना है कि खर्रा के तिवाड़ी गुट से जुड़े होने के कारण वह मंत्रिमण्डल में जगह नहीं बना सके। खंडेला के मंत्री बनाए जाने की जानकारी मिलने पर भाजपाईयों ने आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया। देर शाम जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता भी जयपुर पहुंचे और आलाकमान का आभार जताया।