जयपुर

खाना बनाने को कहा और दरवाजा बंद कर बाप ने बेटी से किया बलात्कार

Rape in Rajasthan : शहर के भट्टा बस्ती इलाके में एक पिता द्वारा नाबालिग बेटी ( Minor Rape ) के साथ बलात्कार ( Rape in Jaipur ) करने का मामला सामने आया है...

2 min read
Jun 29, 2019

जयपुर। जयपुर में एक बार फिर से बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार ( rape e in Rajasthan ) करने वाली घटना सामने आई है। शहर के भट्टा बस्ती इलाके में एक पिता द्वारा नाबालिग बेटी ( minor rape ) के साथ बलात्कार ( Rape in Jaipur ) करने का मामला सामने आया है। थानाधिकारी शिव नारायण ने बताया कि राजीव नगर कच्ची बस्ती निवासी महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

खाना बनाने की कहकर बंद किया दरवाजा ( Daughter Raped by Father )
पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर महिला मजदूरी पर गई थी। तभी उसका पति घर पहुंचा और 12 वर्षीय बेटी से खाना बनाने को कहा। फिर हैवान पिता ने दरवाजा बंद कर अपनी ही बेटी से बलात्कार कर डाला।

फुटपाथ की बैंच पर बैठी युवती के साथ सामूहिक बलात्कार ( Gangrape in Jaipur )
वहीं जयपुर के ही टोंक रोड स्थित नगर निगम कार्यालय के पास फुटपाथ की बैंच पर बैठी युवती के साथ गुरुवार देर रात को तीन युवकों द्वारा सामूहिक बलात्कार ( Gangrape ) करने का मामला सामने आया है। गांधी नगर पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। थानाधिकारी नेमीचंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरेन्द्र भरतपुर का है। वह एक डेयरी बूथ पर काम करता है। रात 11 बजे एक युवती ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि उसके साथ 3 जनों ने बलात्कार किया है।

शादी के बाद घर आ रही दुल्हन का अपहरण ( bride kidnapping )
दूसरी ओर कोटा में प्रेम विवाह के बाद पग फेरे की रस्म अदा करने अपने पिता के घर आ रही दुल्हन शोभा (20) का किशोरपुरा इलाके से उसके पीहर के पड़ोस में रहने वाले युवक मोनू पठान ने पिस्तौल दिखा कर कार में अपहरण कर लिया। परिजन कुन्हाड़ी थाने पहुंचे तो पुलिस ने सुनवाई करने के बजाए उन्हें किशोरपुरा थाने भेज दिया। बाद में दुल्हन के पिता ने शुक्रवार को एसपी के सामने अपनी पीड़ा रखी।

दो किशोरियों को छुड़ाया
चूरू में मानव तस्करी की आशंका पर भालेरी पुलिस ने शुक्रवार को दो किशोरियों को बरामद कर तीन युवकों भादरा निवासी नौशाद खां, फरियाद खां और भजनलाल धाणक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है हरियाणा के सिरसा से दो इन किशारियों को लाया गया था। इसमेे एक विवाहित भी है। पुलिस के मुताबिक नौशाद सिरसा में पिछले पांच महीने से किराए पर रह रहा था। वह किशोरी का मुंह बोला मामा बनकर उनके परिवार के बीच आने-जाने लगा। दो दिन पहले उसने किशोरी को उसके ससुराल झुंझुनूं जिले के जाबासर में चलने को कहा। इस पर किशोरी ने अपनी दोस्त को भी साथ ले लिया। कार से सभी सिरसा से आ रहे थे।

Published on:
29 Jun 2019 12:17 pm
Also Read
View All