जयपुर

रविंद्र सिंह भाटी और राजकुमार रोत के चर्चे दिल्ली तक, इन ‘सुपर हॉट’ सीट पर कौन दर्ज करेगा जीत? जानें समीकरण

Ravindra Singh Bhati discussions till Delhi : वर्तमान विधायक रविंद्र सिंह भाटी और राजकुमार रोत दोनों नेताओं की दिल्ली तक चर्चा बनी हुई है। दोनों ही युवा नेताओं ने भाजपा और कांग्रेस पार्टी के पसीने छुड़ा रखे है।
2 min read
Apr 07, 2024
barmer-banshwara.jpg

Ravindra Singh Bhati discussions till Delhi : राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच घमासान मचा हुआ है। प्रदेश में नताओं के वार-पलटवार का दौर चल रहा है। ऐसे में जनता की नजरें प्रदेश की दो 'सुपर हॉट' सीट पर बनी हुई है। बाड़मेर लोकसभा सीट से वर्तमान विधायक रविंद्र सिंह भाटी निर्दलीय मैदान में है तो वहीं बांसवाड़ा सीट से भारतीय आदिवासी पार्टी से वर्तमान विधायक राजकुमार रोत चुनाव लड़ रहे हैं। इन दोनों नेताओं की दिल्ली तक चर्चा है। दोनों ही युवा नेताओं ने भाजपा और कांग्रेस पार्टी के पसीने छुड़ा रखे है।

राजस्थान की सबसे हॉट सीट बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। बाड़मेर सीट से प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने विधानसभा चुनाव 2023 में निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरकर जीत दर्ज की थी। जिसके बाद अब एक बार फिर भाटी बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। उनके सामने भाजपा से कैलाश चौधरी और कांग्रेस से उम्मेदाराम चौधरी हैं।

भाटी की क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से गजब का समर्थन देखने को मिल रहा है। कयास है कि रविंद्र सिंह भाटी के चुनाव लड़ने से सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा को होने की संभावना है। हालांकि, भाजपा ने उन्हें मनाने का काफी प्रयास किया। लेकिन सब प्रयास विफल रहें।

यह भी पढ़ें : कौन हैं रविंद्र सिंह भाटी के सगे भाई...क्या भाई की तर्ज पर लड़ेंगे कभी चुनाव?

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट के समीकरण की बात करें तो इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 21,60,000 के करीब है। जिसमें जाट मतदाताओं की संख्या 4.5 लाख है, वहीं राजपूत समाज के 3 लाख मतदाता है। वहीं, मुस्लिम समाज के भी 2.70 लाख के करीब मतदाता है। जबकि SC व ST को मिलाकर 4 लाख करीब वोट है तो वहीं मूल ओबीसी की लगभग 23 जातियों के मिलाकर 6.5 लाख वोट है। ब्राह्मण मतदाता 80 हजार व 1 लाख अन्य मतदाता है।

यह भी पढ़ें : रविन्द्र भाटी -उम्मेदाराम -कैलाश चौधरी में से करोड़पति कौन? किसके पास कितनी संपत्ति... जानें

दूसरी ओर प्रदेश में भारतीय आदिवासी पार्टी धीरे-धीरे अपने पैर पसार रही है। बाप पार्टी ने लोकसभा चुनाव में चौरासी से वर्तमान विधायक राजकुमार रोत को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने अरविंद डामेर को तो वहीं बीजेपी से महेंद्रजीत मालवीया को चुनावी मैदान में उतारा है।

बांसवाड़ा लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। 2014 के बाद यहां दो बार लगातार बीजेपी को जीत मिल रही है। दोनों बार भाजपा ने नए प्रत्याशी को मौका दिया। इस बार भी पार्टी ने सांसद कनकलाल कटारा का टिकट काटकर महेंद्रजीत मालवीया को दिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी को बांसवाड़ा से अभी तक कोई उम्मीदवार नहीं मिल पाया है। महेंद्रजीत मालवीया कांग्रेस के बड़े नेता थे। उनके पाला बदलने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर मुश्किल में घिर गई है। जबकि नामांकन दाखिल करने में कल आखिरी दिन बाकी है।

यह भी पढ़ें : रविंद्र सिंह से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी, जानें भाटी के पास कितनी संपत्ति...?

बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर अब तक कुल 17 चुनाव हुए हैं। इनमें से अधिकांश बार यानी 12 बार जीतने वाली कांग्रेस ने भी हर बार प्रत्याशी बदल कर ही जीत हासिल की है। दो बार से इस सीट पर काबिज बीजेपी इस बार यहां हैट्रिक लगाने की फिराक में है। 2014 में भाजपा के मानशंकर निनामा और 2019 में भाजपा के ही कनकलाल कटारा यहां से चुने गए थे।

यह भी पढ़ें : क्या रविंद्र सिंह भाटी वापस लेंगे नामांकन...? भाजपा-कांग्रेस के इस सीट से छूट रहे पसीने

Updated on:
07 Apr 2024 11:47 am
Published on:
07 Apr 2024 11:40 am
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Election: ‘OBC आंकड़े आने के एक सप्ताह में ले लेंगे फैसला’, मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया पंचायत चुनाव का ‘रोडमैप’

Rajasthan Football : राजस्थान कब बनेगा फुटबॉल में राष्ट्रीय चैंपियन? जानें अब तक की एकमात्र उपलब्धि

राजस्थान में ट्रांसफर लिस्ट पर नया विवाद; मंत्री-ब्यूरोक्रेसी के बीच खुलकर सामने आए मतभेद, जानें किस विभाग में कितने तबादले

राजस्थान में लोकसभा सीटें बढ़ने की सुगबुगाहट, हनुमान बेनीवाल और दुष्यंत सिंह की सीटों में फेरबदल संभव, सचिन पायलट के भी खुलेंगे रास्ते! 

Jaipur RTO Action: बस में बैठने से पहले जरा ठहरिए… कहीं आपकी सीट के आगे भी बंद हो ‘बचने का रास्ता’?