25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रविन्द्र भाटी -उम्मेदाराम -कैलाश चौधरी में से करोड़पति कौन? किसके पास कितनी संपत्ति… जानें

Barmer Loksabha Election : राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट इस बार चर्चाओं में बनी हुई है। जानिए इस 'सुपर हॉट' सीट पर तीनों प्रत्याशियों में से करोड़पति कौन है? कौन कितनी संपत्ति का मालिक है।

3 min read
Google source verification
barmer_candidate.jpg

Barmer Loksabha Election : राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबला रोचक बना हुआ है। इस 'सुपर हॉट' सीट पर प्रदेश की अधिकतर सीटों की तरह भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला नहीं है। विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज कर चुके रविंद्र सिंह भाटी के चुनाव मैदान में उतरने से कांग्रेस और भाजपा की मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है।

बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर लोकसभा चुनाव में केंद्रीय राज्य मंत्री व मौजूदा सांसद कैलाश चौधरी भाजपा प्रत्याशी हैं। वहीं कांग्रेस ने चुनाव से पहले हनुमान बेनीवाल का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए उम्मेदाराम बेनीवाल को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी, कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल और रविंद्र सिंह के नामांकन दाखिल करने के बाद ही संपत्तियों का खुलासा भी हो गया है।

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से रविंद्र सिंह भाटी लखपति हैं तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल करोड़पति है। उनके पास कुल सम्पत्ति 10 करोड़ से अधिक है। वहीं भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी भी लखपति हैं। उनकी संपत्ति में पांच साल में करीब 11 लाख रुपए का इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें : रविंद्र सिंह से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी, जानें भाटी के पास कितनी संपत्ति...?

उम्मेदाराम बेनीवाल की पत्नी के पास भी 59 लाख रुपए की कुल संपत्ति है। इसमें बैंक में जमा, कंपनियों और सोसायटी और शेयर मार्केट आदि में निवेश के अलावा आभूषण व भूमि आदि शामिल है। प्रत्याशी के पास दो ट्रैक्टर है। इसके अलावा बेनीवाल ने अपने पास छह करोड़ से अधिक स्वयं व पत्नी के नाम 58 लाख रुपए से ज्यादा के दायित्व भी बताए हैं। यह जानकारी उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल किए नामांकन के साथ पेश शपथ-पत्र में दी है।

साल 2022-23 में उम्मेदाराम ने कुल 56 लाख 87 हजार 306 रुपए की आय रिटर्न में दिखाई है। इसी तरह पत्नी की आयकर विवरणी में 16 लाख 81 हजार 200 रुपए आय दर्शाई है। प्रत्याशी बेनीवाल के पास में 15 लाख 64 हजार 700 रुपए है। वहीं पत्नी के पास में 5 लाख 97 हजार 400 रुपए बताए है।

यह भी पढ़ें : क्या रविंद्र सिंह भाटी वापस लेंगे नामांकन...? भाजपा-कांग्रेस के इस सीट से छूट रहे पसीने

भाजपा के प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की संपत्ति पांच साल में करीब 11 लाख रुपए बढ़ी है। उनके नाम से कोई वाहन रजिस्टर्ड नहीं है। यह जानकारी उन्होंने नामांकन के शपथ पत्र में दी है। केंद्रीय मंत्री के पास बैंक में जमा धन और आभूषण आदि मिलाकर कुल 23 लाख 95 हजार 545 रुपए सकल राशि है। इसी तरह उनकी पत्नी रूपो देवी के पास आभूषण व बैंक आदि में जमा राशि के रूप में 17 लाख 72 हजार 389 रुपए का सकल धन है।

केंद्र में मंत्री कैलाश चौधरी के पास कोई वाहन नहीं है। नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र में उन्होंने वाहन के कॉलम में शून्य दर्शाया है। इसी तरह उनकी पत्नी के नाम भी किसी तरह के वाहन का पंजीयन नहीं है।

यह भी पढ़ें : कौन हैं रविंद्र सिंह भाटी के सगे भाई...क्या भाई की तर्ज पर लड़ेंगे कभी चुनाव?

रविंद्र सिंह भाटी ने शनिवार को विधिवत्त मुहूर्त समय में रविंद्र सिंह भाटी ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। भाटी ने रिटर्निग अधिकारी के समक्ष दिए अपने हलफनामे में उनके पास न मकान है और ना जमीन है। उनके पास 2 लाख रुपए नगद और 3 लाख रुपए बैंक खाते में जमा है। जेवरात के नाम पर उनके पास 5 ग्राम सोना है। जिसकी कीमत 33 हजार बताई गई है और उनके पास कोई अचल संपत्ति भी नहीं है।

रिटर्निग अधिकारी को सौंपे गए हलफनामे के अनुसार रविंद्र सिंह भाटी से ज्यादा संपत्ति उनकी पत्नी धनिष्ठा कंवर के पास है। धनिष्ठा कंवर के पास 27.16 लाख रुपए की चल संपति है। जिसमें से 20.83 लाख रुपए के 300 ग्राम सोने के जेवरात और 1 लाख रुपए नगद है। 271.33 रुपए बैंक खाते में जमा है। रविंद्र सिंह भाटी की तरह उनकी पत्नी के पास भी कोई जमीन या मकान या किसी भी तरह की प्रॉपर्टी नहीं है। इसके अलावा रविंद्र सिंह भाटी के पास कोई वाहन और हथियार नहीं है।

यह भी पढ़ें : रविंद्र सिंह भाटी के खास दोस्त ने भाजपा की ज्वॉइन... बाड़मेर में BJP का नया गेम प्लान आया सामने