5th-8th Board Exam Result: राजस्थान में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार 24 मार्च 2026 को परिणाम जारी होंगे, जिसे छात्र ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
Rajasthan Board Result Update: राजस्थान में कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राजस्थान बोर्ड ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक पोस्ट के जरिए रिजल्ट की तारीख की पुष्टि कर दी है। बोर्ड के अनुसार दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम 24 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
इस वर्ष राजस्थान में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक चली थीं। इन दोनों परीक्षाओं में प्रदेशभर से करीब 26.54 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। अब सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, जो 24 मार्च को खत्म हो जाएगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आसानी से ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकते हैं।