जयपुर

राजस्थान क्रिकेट संघ में बड़ा बदलाव, 9वीं बार बदली एडहॉक कमेटी, इन कद्दावर नेताओं के बेटों को मिली कमान

RCA Adhoc Committee: आरसीए एडहॉक कमेटी का फिर पुनर्गठन हुआ है। तीसरी बार कंवीनर बदला गया और मोहित यादव को जिम्मेदारी मिली। डीडी कुमावत और पिंकेश पोरवाल हटाए गए। नई कमेटी को 3 महीने में चुनाव कराने होंगे।

2 min read
Mar 30, 2026
मोहित यादव (अलवर जिला क्रिकेट संघ), संयोजक (फोटो- पत्रिका)

RCA Adhoc Committee Reconstitution: जयपुर: राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) की एडहॉक कमेटी में एक बार फिर बदलाव किया गया है। तीसरी बार कंवीनर बदला गया और अलवर के विधायक जसवंत यादव के पुत्र मोहित यादव को पांच सदस्यीय कमेटी का कंवीनर नियुक्त किया है।

बता दें कि यह नौवीं बार है, जब एडहॉक कमेटी का विस्तार किया गया है। गौरतलब है कि कमेटी का कार्यकाल 25 मार्च को पूरा हो चुका था। इससे पूर्व श्रीगंगानगर के विधायक जयदीप बिहाणी और भाजमुओ के पूर्व अध्यक्ष डीडी कुमावत एडहॉक कमेटी के कंवीनर रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें

राजस्थान की 10 सरकारी भर्तियों में बड़ा फर्जीवाड़ा, SOG की जांच में 44 अभ्यर्थी दोषी, इन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

सहकारिता रजिस्ट्रार ने जारी किए आदेश

राजस्थान के सहकारिता रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा ने आदेश जारी कर आरसीए की तदर्थ कार्यकारी समिति का पुनर्गठन किया है। यह निर्णय राजस्थान क्रीड़ा अधिनियम, 2005 की धारा 24(1) के तहत लिया गया है, ताकि एसोसिएशन में किसी भी प्रकार की कानूनी शून्यता न रहे।

पूर्व समिति का कार्यकाल समाप्त होने और निर्धारित समय में चुनाव न हो पाने के कारण इस अवधि को आगामी तीन माह के लिए बढ़ाया गया है। आदेश के अनुसार, पुनर्गठित समिति को आगामी तीन महीने के भीतर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के उपनियमों के अनुसार नई कार्यकारी समिति के चुनाव कराने होंगे।

नई कमेटी में शामिल सदस्य

  • मोहित यादव (अलवर जिला क्रिकेट संघ) - संयोजक
  • धनञ्जय सिंह खींवसर (जोधपुर जिला क्रिकेट संघ)
  • आशीष तिवाड़ी (सीकर जिला क्रिकेट संघ)
  • अर्जुन बेनीवाल (हनुमानगढ़ जिला क्रिकेट संघ)
  • अरिष्ट सिंघवी (जोधपुर जिला क्रिकेट संघ, पूर्व रणजी व आईपीएल खिलाड़ी)
  • भादरा के तीसरी बार के विधायक संजीव बेनीवाल के बेटे अर्जुन बेनीवाल और चन्द्रराज सिंघवी के पोते अरिष्ट सिंघवी को भी शामिल किया गया है
  • वहीं, कमेटी से डीडी कुमावत और पिकेंश पोरवाल को बाहर कर दिया गया है

आरसीए बना लॉन्च पैड : जूली

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरसीए की एडहॉक कमेटी में किए बदलावों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सीएम एक ओर परिवारवाद के खिलाफ बयान देते हैं। वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेताओं के पुत्रों को पद देकर दोहरे मापदंड अपना रहे हैं। आरसीए को भाजपा नेताओं के बेटों के लिए लॉन्च पैड बना दिया है।

उन्होंने एडहॉक कमेटी के कन्वीनर पद पर भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव की नियुक्ति को राजनीतिक रसूख का उदाहरण बताया। कमेटी में पूर्व मंत्री चंद्रराज सिंघवी के पोते अरिष्ट सिंघवी और विधायक संजीव बेनीवाल के बेटे अर्जुन बेनीवाल को शामिल कर यह संदेश दिया गया है कि आम कार्यकर्ताओं के लिए जगह सीमित होती जा रही है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: ‘शास्त्रों’ की जंग में उलझी राजस्थान की सियासत, गहलोत के हर चैप्टर पर सरकार का पलटवार

Published on:
30 Mar 2026 12:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर