30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: ‘शास्त्रों’ की जंग में उलझी राजस्थान की सियासत, गहलोत के हर चैप्टर पर सरकार का पलटवार

Former Chief Minister Ashok Gehlot: लंबित प्रोजेक्ट को लेकर राजस्थान की सियासत गरमा गई है। एक हफ्ते से आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी तेज है। ‘शास्त्रों’ की जंग में घिरी राजनीति के बीच गहलोत के हर चैप्टर पर सरकार लगातार पलटवार कर रही है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Mar 30, 2026

Rajasthan Politics Ashok Gehlot Targets Govt Over Pending Projects BJP Hits Back in Shastra War Row

सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत (फोटो- पत्रिका)

Rajasthan Politics Shastra War: जयपुर: प्रदेश की सियासत पिछले एक सप्ताह से 'इंतजार शास्त्र', 'झूठ शास्त्र', 'कर्म शास्त्र' और 'हकीकत शास्त्र' जैसे शब्दों के इर्द-गिर्द घूम रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश के लंबित प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार 'इंतजार शास्त्र' के चैप्टर जारी कर सरकार पर हमले कर रहे हैं। वहीं, सरकार भी इन आरोपों का तीखे पलटवार कर रही है।

गहलोत के 'इंतजार शास्त्र' पर रोजाना मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों और भाजपा नेताओं की ओर से जवाब दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी खुद इस सियासी जुबानी जंग में उतर चुके हैं।

ऐसी चर्चा है कि गहलोत की टीम ने प्रदेश के लंबित प्रोजेक्ट्स पर आधारित 'इंतजार शास्त्र' की एक विस्तृत श्रृंखला तैयार कर रखी है, जिसके तहत अब तक सात चैप्टर जारी किए जा चुके हैं।

पूर्व सीएम गहलोत के 7 चैप्टर

चैप्टर 1: 23 मार्च

गहलोतः जेएलएन मार्ग पर 233 करोड़ की लागत से बना महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट 2024 में पूरा होने के बावजूद शुरू नहीं किया गया।

चैप्टर-2: 24 मार्च

गहलोतः एसएमएस अस्पताल के 1200 बेड आइपीडी टावर में नई मंजिल नहीं बनी, लेकिन लागत 400 से बढ़कर 764 करोड़ हो गई।

चैप्टर-3: 25 मार्च

गहलोतः सांगानेर गेट महिला चिकित्सालय में 117 करोड़ की लागत से 500 बेड आईपीडी टावर अधूरा है।

चैप्टर-4: 26 मार्च

गहलोतः जयपुर के चारों कोनों पर प्रस्तावित 4 सेटेलाइट अस्पतालों का काम रोक दिया गया या बंद कर दिया गया।

चैप्टर-5: 27 मार्च

गहलोतः राजधानी जयपुर में सिविल लाइंस लाइस आरओबी का काम 2026 तक भी पूरा नहीं हुआ। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

चैप्टर-6: 28 मार्च

गहलोतः चौंप में बनने वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अधूरा है और आरसीए चुनाव दो साल से नहीं हुए।

चैप्टर-7: 29 मार्च

गहलोतः प्रतापनगर कोचिंग हब में शिफ्टिंग नहीं हो रही, एलिवेटेड रोड अनावश्यक है और आईआईटी जोधपुर को जयपुर में जगह दी जा रही है।

ये रहे 7 चैप्टर के जवाब

  • संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि हकीकत यह है कि पिछली कांग्रेस सरकार ने ही कई योजनाओं को अधूरा छोड़ा। वर्तमान सरकार परियोजनाओं को व्यवस्थित रूप से शुरू करने की प्रक्रिया में है।
  • सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि पिछली गहलोत सरकार में जनता को मिला इंतजार शास्त्र, जबकि भजनलाल सरकार की नीति और नीयत में कर्म शास्त्र है।
  • चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार को केंद्र में रखकर बिना प्लानिंग प्रोजेक्ट बनाए गए। हमारी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया है।
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि खोखली जादूगरी का झूठ केवल भ्रम पैदा करता है। यह इंतजार शास्त्र नहीं, झूठ का शास्त्र है। पेपरलीक होते थे। कितने लोग जेल जा चुके हैं। जेजेएम में मंत्री और अधिकारी जेल गए।
  • नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा, आरओबी का कांग्रेस के समय 20 फीसदी काम हुआ था। अब हम 70 फीसदी कर चुके हैं। इस साल के अंत तक जनता को समर्पित हो जाएगा।
  • पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत हकीकत शास्त्र से कोसों दूर हैं। वे इंतजार शास्त्र से केवल जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इंतजार शास्त्र वाले तड़प रहे। क्योंकि उनका दिल्ली आलाकमान बुला नहीं रहा। इनका तो जनता ने झूठ का शास्त्र, भ्रष्टाचार शास्त्र और जेजेएम घोटाला देखा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग