जयपुर

Recipe – हरा भरा कबाब

सामग्री: एक कटोरी बेसन, एक कटोरी पालक, एक कटोरी हरी मेथी, एक कटोरी धनिया, एक कटोरी उबले मटर, एक कटा प्याज, एक कटोरी उबले हरे चने, अदरक, लहसुन का पेस्ट 1/2 छोटा चम्मच, चिली फ्लेक्स, 2 बड़ी हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, चाट मसाला, गरम मसाला, तलने के लिए तेल, थोड़ा सा धनिया और हल्दी पाउडर।
less than 1 minute read
Feb 14, 2024
Recipe - हरा भरा कबाब
Recipe - हरा भरा कबाब

विधि: सबसे पहले एक कढ़ाई में बेसन को भूनें। फिर मेथी, पालक, प्याज, मटर, चने, हरी मिर्च को चॉपर से चॉप करें। अब इसमें सभी मसाले और दो छोटे चम्मच तेल भी डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें, फिर हाथों में हल्का सा तेल लगा कर छोटी-छोटी टिकिया का आकार दें। टिकिया को तकरीबन 10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें और तेल में 5-7 मिनट के लिए डीप फ्राई करें। हरे-भरे कबाब तैयार हैं, इन्हें दही के साथ गरमा-गर्म सर्व करें।
श्वेता ईनाणी

अपने हक की जंग, बिना किसी हथियार लड़ती महिलाएं

देखा जाए तो आज भी कई घरों में महिलाओं को आगे नहीं बढऩे दिया जाता, महिलाओं से भेदभाव किया जाता हैं। नौकरी की बात करें तो कई क्षेत्रों में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में वेतन कम मिलता है। उन्हें हमेशा शक की निगाहों से देखा जाता है। यदि महिला अकेली है तो उसके लिए जीवन बेहद मुश्किल होता है। इस दिशा में आमजन का जागरूक होना जरूरी है।
कांति देवी

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समस्याएं बढ़ रही हैं। इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाने की जरूरत है। समाज में उन्हें सम्मानपूर्ण भूमिका देना और समर्थन प्रदान करना महत्त्वपूर्ण है। समाज को इस दिशा में बदलाव लाना होगा। उनकी समस्याओं को लेकर जन जागरुकता बढ़ाए जाने की जरूरत है। जिससे वे हर चुनौती का सामना कर पाएं।
प्रियंका शर्मा

Also Read
View All
Jaipur Land Dispute: जमवारामगढ़ में जमीनी विवाद की वजह से चले लाठी-डंडे, खेत में बुआई को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Jaipur में अनूठी पहल: प्लॉट मालिक ने नहीं काटा पीपल का पेड़, 15 फीट ऊंचे पेड़ को जड़ समेत लगाया नई जगह

Jaipur: इलाज के लिए बाहर गया था परिवार, पीछे से फ्लैट पर किया कब्जा, किराए पर भी चढ़ाया, बजाज नगर थाना में शिकायत दर्ज

CCTV : राजस्थान पुलिस के ‘गढ़’ के सामने ज्वेलर्स शोरूम लूट की कोशिश, मुस्तैद गार्ड्स और सायरन से उलटे पांव भागे बदमाश

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जेडीए का एक्शन, अवैध रिजॉर्ट-रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों को नोटिस, अब सीलिंग-ध्वस्तीकरण की तैयारी