जयपुर

Recipe – तिरंगा बर्फी

सामग्री: एक कप मटर का पेस्ट, एक कप गाजर पेस्ट, एक कप काजू पेस्ट, 1/2 कप घी, 1/2 कप मावा, 3 कप शक्कर, 7-8 इलायची।
less than 1 minute read
Feb 17, 2024
Recipe - तिरंगा बर्फी
Recipe- देशी चीज सैंडविच,Recipe - तिरंगा बर्फी,Recipe- देशी चीज सैंडविच,Recipe - तिरंगा बर्फी,Recipe - तिरंगा बर्फी

विधि:- मोटी तले की कढ़ाई में 2 चम्मच घी डालकर मटर का पेस्ट लो फ्लेम पर भूनें। थोड़ा रंग बदलने पर इसमें एक चम्मच मावा डालकर 1 मिनट तक भूनें। इसमें 1 कप शक्कर डाल कर भूनें। जब पेस्ट थोड़ा सूखने लगे तो इसमें इलायची पाउडर डाले इतना भूनें कि इसका टाइट डो तैयार हो जाए। गैस बंद करें। एक थाली को ग्रीस कर इस डो को फैलाएं और फ्रिज में रख दें। ऐसे ही काजू और गाजर भी तैयार करें। सेट होने के बाद तीनों लेयर एक के ऊपर एक फैलाएं, कुछ देर फ्रिज में रखकर सेंट करें फिर मनचाहे आकार में काटें।- पूर्णिमा भावे, रायपुर।

देशी चीज सैंडविच

सामग्री: 1 रोटी, 1/4 कप चीज, 1/4 कप शिमला मिर्च, 1/4 चम्मच ऑरिगेनो, कुटी लाल मिर्च, 2 चम्मच दूध, 1/4 कप उबले हुए मक्के के दाने, 1 चम्मच मेयोनीज, 1 चम्मच रेड चिली सॉस, नमक स्वादानुसार, रोटी पर लगाने के लिए टमाटर सॉस और घी चिकनाई के लिए।

विधि- एक कटोरी में सारी सामग्री मिक्स करें। फिर रोटी के चार भाग बराबर करें। सभी पर टमाटर सॉस लगाइए। अब बनाया हुआ मिक्सचर रोटी पर डालें और सैंडविच की तरह तैयार करके गरम तवे पर दोनों तरफ घी लगाकर सेक लें। आपका देशी चीज सैंडविच तैयार है। - पूजा कुमावत, सूरत

Also Read
View All