9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर: रोड शो में निकाय चुनाव को लेकर CM भजनलाल का संदेश, बोले- ट्रिपल इंजन सरकार बनी तो विकास की रफ्तार तेज होगी

CM Road Show: जयपुर में CM भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार बनने से विकास की रफ्तार और तेज होगी।
2 min read
Google source verification
jaipur cm road show

जयपुर में CM भजनलाल का रोड शो (Photo-Patrika)

जयपुर। राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर महौल गरमाया हुआ है। आज बुधवार को सीएम भजनलाल का जयपुर में रोड शो हुआ। इसी दौरान त्रिपोलिया गेट पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चुनाव को लेकर जनता में उत्साह का जिक्र करते हुए भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजस्थान विकास की दौड़ में लगातार आगे बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देखरेख में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से विकास कार्यों की गति और तेज होगी।

45 किलोमीटर मेट्रो के विकास का किया दावा

जयपुर के विकास का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय मेट्रो के नाम पर सिर्फ पांच किलोमीटर का काम हुआ था। अब 45 किलोमीटर मेट्रो के विकास की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेट्रो का यह विस्तार जयपुर की यातायात व्यवस्था को बदलने में मदद करेगा। मुख्यमंत्री ने इसे शहर के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण काम बताया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बिजली और पानी की व्यवस्था को लेकर भी सरकार के काम गिनाए। उन्होंने कहा कि पूरे राजस्थान में पानी की व्यवस्था को लेकर काम किया जा रहा है। भजनलाल शर्मा के अनुसार, पिछली सरकार के समय प्रदेश में बिजली उत्पादन की क्षमता 3900 मेगावाट थी, जिसे उनकी सरकार बढ़ाकर 12 हजार मेगावाट तक ले जा चुकी है।

कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार का बताया रुख

मुख्यमंत्री ने जयपुर, राजस्थान और परकोटे में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की कार्रवाई का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार लव जिहाद जैसी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में किसी को डरने की जरूरत नहीं है। अगर कोई किसी को परेशान करता है तो उसे जेल जाना पड़ेगा।

कांग्रेस पर साधा निशाना

भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के ढाई साल के काम से कांग्रेस को परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लूट और झूठ की राजनीति की। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के समय अलग-अलग नगर निगम बनाए गए थे, जिन्हें उनकी सरकार ने फिर से एक निगम कर दिया है। उन्होंने वन स्टेट, वन इलेक्शन की दिशा में काम किए जाने की बात भी कही।

आगे उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। पुलिस और प्रशासन वही है, लेकिन व्यवस्था में बदलाव के कारण परिणाम भी बदले हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव आते ही कांग्रेस झूठ का सहारा लेती है और जनता को भ्रमित करने की कोशिश करती है।

बोले- वोट भी सोच-समझकर देना चाहिए

मुख्यमंत्री ने जनता से वोट को लेकर भी सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति 50 रुपए की मटकी खरीदता है तो उसे भी ठोक-बजाकर देखता है। उसी तरह वोट भी सोच-समझकर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार वोट विकास और विकसित राजस्थान के लिए देना है। उन्होंने कहा कि निकाय से लेकर पंचायत तक तीसरे इंजन को जोड़ना है। सार्वजनिक कामों के लिए सरकार के पास कभी कोई कमी नहीं रहेगी। मैं आपको गारंटी देता हूं कि सभी काम होंगे। हम जनता के बीच रहते हैं और जनता की समस्याओं को समझते हैं।



बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग