जयपुर

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के नए प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, अब डिजिटल हो जाएंगे सारे रिकॉर्ड्स

RHB ने अपनी कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए कई नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है साथ ही भूमि रिकॉर्ड्स के डिजिटलीकरण का प्लान भी बनाया है।
less than 1 minute read
Dec 01, 2025
RHB
फोटो: पत्रिका

Rajasthan Housing Board New Projects: राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के कई नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिल चुकी है। जिसमें भिवाड़ी, जयपुर समेत कई जिलों के नाम हैं। साथ ही RHB ने भूमि रिकॉर्ड्स को डिजिटल करने की योजना भी बनाई है। वह बोर्ड के पहले दिन से लेकर अभी तक के सभी रिकॉर्ड्स को ऑनलाइन करेंगे, जिससे ढूंढने और वेरिफाई करने में आसानी रहेगी। साथ ही पारदर्शिता भी आएगी।

डिजिटलीकरण से आसान होगा काम

विभाग के आदेशों के बाद सारे रिकॉर्ड्स को चरणबद्ध तरीके से डिजिटलीकृत किया जाएगा। उसमें पुराने रिकॉर्ड से लेकर अभी तक की सभी योजनाओं से संबंधित डाक्यूमेंट्स को डिजिटल रूप में सेव किया जाएगा।

जिससे विभाग और आम जनता दोनों का काम आसान हो जाएगा। इससे न केवल आवासीय योजनाओं में पारदर्शिता आएगी। बल्कि निवासियों के लिए अपने रिकॉर्ड को ढूंढना और वेरिफाई करना भी आसान हो जाएगा।

JDA: जनवरी में शुरू होंगे 2 प्रोजेक्ट

सांगानेर में एलिवेटेड रोड और ओटीएस पुलिया को चौड़ा करने का काम जनवरी में शुरू होगा। ओटीएस पुलिया के लिए जेडीए ने कार्यादेश जारी कर दिया है, लेकिन जिस फर्म को कार्य दिया गया है, उसने अब तक डिजाइन तैयार नहीं किया है। ऐसे में अनुमान है कि स्थल पर काम जनवरी में शुरू हो सकेगा। हालांकि, जेडीए की ओर से जारी कार्यादेश में कार्य प्रारंभ करने की तिथि 9 दिसंबर दर्ज है। पुलिया को चौड़ा करने पर 32.91 करोड़ रुपए खर्च होंगे और यह कार्य एक वर्ष में पूरा किया जाएगा। सांगानेर एलिवेटेड रोड (फ्लाईओवर से चौरड़िया पेट्रोल पंप तक) के लिए निविदाएं 11 दिसंबर को खोली जाएंगी।

Updated on:
01 Dec 2025 03:24 pm
Published on:
01 Dec 2025 03:24 pm
Also Read
View All
Jaipur में अनूठी पहल: प्लॉट मालिक ने नहीं काटा पीपल का पेड़, 15 फीट ऊंचे पेड़ को जड़ समेत लगाया नई जगह

Jaipur: इलाज के लिए बाहर गया था परिवार, पीछे से फ्लैट पर किया कब्जा, किराए पर भी चढ़ाया, बजाज नगर थाना में शिकायत दर्ज

CCTV : राजस्थान पुलिस के ‘गढ़’ के सामने ज्वेलर्स शोरूम लूट की कोशिश, मुस्तैद गार्ड्स और सायरन से उलटे पांव भागे बदमाश

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जेडीए का एक्शन, अवैध रिजॉर्ट-रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों को नोटिस, अब सीलिंग-ध्वस्तीकरण की तैयारी

जयपुर में 46 वर्षीय चरवाहे की हत्या, सिर पर गहरे चोट के निशान मिले, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया