जयपुर

बल्ले-बल्ले: अब रोडवेज में भर्तियां, पांच सौ परिचालकों की भर्ती के आदेश जारी

Rajasthan Roadways Recruitment: ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च 2025 से शुरू होकर 25 अप्रैल 2025 तक किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Dec 2024, 3:41 PM IST
Rajasthan roadways bus

जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) ने परिचालक पदों पर बंपर भर्तियां शुरू करने की घोषणा की है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 500 पद (जिसमें 456 सामान्य और 44 अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित) पर भर्तियां की जाएंगी।

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • पद का नाम: परिचालक (conductor)
  • वेतनमान: पे मैट्रिक्स लेवल-5
  • आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष (01.01.2026 के अनुसार)
  • शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं पास एवं वैध लाइसेंस अनिवार्य है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:

ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च 2025 से शुरू होकर 25 अप्रैल 2025 तक किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया:

परीक्षा तिथियों एवं अन्य संबंधित जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट दिया जाएगा।

विशेष निर्देश:

  • अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करें।
  • परीक्षा स्थल एवं तिथियों की सूचना अलग से जारी की जाएगी।

राजस्थान रोडवेज में नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। अधिक जानकारी के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Updated on:
14 Dec 2024, 3:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना