जयपुर। आगामी 14 दिसम्बर को उदयपुर में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन के तहत 1 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण प्रदेश में 12 से 15 दिसम्बर एवं 17 दिसम्बर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर युवा, महिला, किसान, मजदूर सहित विभिन्न वर्गों को विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास एवं योजनाओं का शुभारम्भ कर विशेष सौगातें दी जाएगी।
राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की।