जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड व राजस्थान लोक सेवा आयोग व अन्य के माध्यम से राजस्थान में आने वाले वर्ष में बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। राजस्थान में भजनलाल सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बेरोजगारों को यह तोहफा दिया जा रहा है।
इसके अलावा रीट परीक्षा के आयोजन की भी प्रक्रिया तेज कर दी हैं। ऐसे में बेरोजगारों के लिए आने वाला वर्ष 2025 काफी राहत लेकर आएगा।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड व राजस्थान लोकसेवा आयोग ने बुधवार को एक साथ कई भर्तियों को लेकर अधिसूचना जारी की। इन भर्तियों की पूरी प्रक्रिया वर्ष 2025 में पूरी की जाएगी। इनमें सबसे बड़ी भर्ती चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की है। इसमें 52 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा।