जयपुर

REET Answer Key Update : लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म, जारी हो गई ” आंसर की “

REET : लंबे समय से शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा अगले वर्ष 17 से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2025, 4:55 PM IST
REET Answer Key 2025
REET Answer Key 2025

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट)-2024 की "आंसर की" का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने सभी प्रश्नपत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। इसके बाद मंगलवार यानी 25 मार्च को " आंसर की " जारी कर दी है।

रीट परीक्षा 2024: परिणाम और आपत्ति संबंधित सूचना

रीट (REET) परीक्षा 2024, जो 27-28 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी, का प्रोविजनल उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) 25 मार्च 2025 को जारी कर दी गई है। यह उत्तर कुंजी परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट www.reet2024.co.in पर अपलोड कर दी गई है।

उत्तर कुंजी से संबंधित आपत्ति (Objection Process)

यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे अपनी आपत्ति 31 मार्च 2025 को ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियां केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • 1-उत्तर कुंजी दोनों स्तरों (प्रथम स्तर – पहली पाली, द्वितीय स्तर – दूसरी व तीसरी पाली) के लिए जारी की गई है।
  • 2- आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी।
  • 3-अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी की जांच करें और यदि आवश्यक हो, तो निर्धारित तिथि तक अपनी आपत्ति दर्ज कराएं।

लाखों परीक्षार्थियों की उम्मीदें जुड़ीं

राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक बनने के लिए रीट उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इसके बाद ही पात्र परीक्षार्थी भर्ती परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं। इस बार रीट परीक्षा का आयोजन 27 और 28 फरवरी 2025 को तीन शिफ्टों में किया गया था। परीक्षा में 15.64 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 13.72 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

उत्तर कुंजी और परिणाम की स्थिति

पिछले दिनों बोर्ड ने बताया कि रीट परीक्षा की ओएमआर शीट की स्कैनिंग का 90 % कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। बोर्ड का लक्ष्य है कि इस बार परीक्षा परिणाम जल्द जारी किया जाए।

रीट-2022 की तुलना में इस बार तेजी

पिछली बार रीट-2022 का परिणाम 66 दिनों में जारी हुआ था। इस बार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रिकॉर्ड तोडऩे के प्रयास में है और चाहता है कि परिणाम जल्द घोषित हो।

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 की तिथियां घोषित

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। यह परीक्षा केवल रीट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए होगी। यह परीक्षा अगले वर्ष 17 से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इसका परिणाम 10 जुलाई 2026 को जारी किया जाना प्रस्तावित है।

Updated on:
25 Mar 2025, 4:55 PM IST
Published on: