27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Govt Job : चौंकाने वाले आंकड़े, चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में 3 दिन में ही पदों के मुकाबले 3 गुणा से अधिक आवेदन

Class 4 recruitment : बंपर वैकेंसी: 53,749 पदों के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा। 19 अप्रैल तक आवेदन करें, 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 24 Mar 2025, 2:32 PM IST

जयपुर। राजस्थान में इन दिनों चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले 21 मार्च से आवेदन फॉर्म भरना शुरू हो गए हैं। इस भर्ती परीक्षा को लेकर मात्र तीन दिन में ही कुल पदों के मुकाबले तीन गुणा से अधिक आवेदन अब तक जमा हो चुके हैं। चतुर्थ श्रेणी के लिए 53,749 पदों पर भर्ती होनी है, और 23 मार्च तक 1,74,679 आवेदन आ चुके हैं। आवेदन फॉर्म 19 अप्रेल तक भरे जाएंगे।


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा विभिन्न विभागों और कार्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 52,453 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञप्ति जारी की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सामान्य वर्ग के 46,931 पद और अनुसूचित क्षेत्रों के 5,522 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, शासन सचिवालय के माध्यम से प्राप्त 594 रिक्त पदों और अन्य विभागों से प्राप्त 668 रिक्त पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी। इस प्रकार संशोधित विज्ञिप्त के अनुसार अब कुल 53,749 पदों पर भर्ती की जाएगी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती-2024 के ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च, 2025 से शुरू हो गई है।

ये योग्यता जरुरी

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती-2024 के लिए आवेदन उम्मीदवार के पास 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा 18 साल से लेकर 40 साल की उम्र तक के लोग आवेदन कर सकेंगे। लिखित परीक्षा के माध्यम से योग्यता का परीक्षण किया जाएगा।

कब होगी परीक्षा ?

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती-2024 के लिए परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर, 2025 से 21 सितंबर, 2025 के बीच होने का अनुमान है।

परीक्षा प्रक्रिया और पैटर्न

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा किया जाएगा। परीक्षा का पूरा विवरण इस प्रकार है।

परीक्षा का स्वरूप
1-परीक्षा ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड) आयोजित की जाएगी।
2-प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
3-कुल प्रश्नों की संख्या- 120 प्रश्न
4-परीक्षा का कुल समय- 2 घंटे
5-कुल अंक- 200 अंक
6-नेगेटिव माक्र्स (Negative Marks): प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक की कटौती की जाएगी।

विषय अनुसार जानें किस विषय में से कितने आएंगे प्रश्न
सामान्य हिंदी-30
सामान्य अंग्रेजी-15
सामान्य ज्ञान-50
सामान्य गणित-25
कुल अंक-120


यह भी पढ़ें:
Patwari Exam : पटवारी भर्ती परीक्षा में बंपर आवेदन, 6.43 लाख आवेदन, एक पद के लिए 318 उम्मीदवारों की जंग, कड़ा मुकाबला तय