जयपुर

REET Exam: 25 हजार अभ्यर्थी हो सकते हैं रीट परीक्षा से बाहर, मंडरा रहा ये संकट

REET Exam 2025: राज्य के 25 हजार अभ्यर्थियों को रीट से बाहर होने का डर सता रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2024, 7:45 AM IST
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

Jaipur News: शिक्षक बनने का सपना देख रहे राज्य के 25 हजार अभ्यर्थियों को रीट से बाहर होने का डर सता रहा है। दरअसल, राज्य के 365 कॉलेजों में 25 हजार अभ्यर्थी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है।

25 हजार अभ्यर्थियों हो सकते हैं रीट परीक्षा से बाहर

इन अभ्यर्थियों ने सत्र 2023 में प्रवेश लिया था। एक साल बीतने के बाद भी इन अभ्यर्थियों की प्रथम वर्ष की परीक्षाएं समय पर नहीं कराई गई है। इधर, सरकार ने जनवरी 2025 में रीट आयोजन की घोषणा कर दी है। इसके आवेदन संभवतः दिसंबर में शुरू कर दिए जाएंगे। अगर डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं समय से नहीं कराई गई तो ये 25 हजार अभ्यर्थी रीट से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों पर संकट मंडराने लगा है। गौरतलब है कि दो साल बाद रीट का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए पात्र होते हैं।

द्वितीय वर्ष के अभ्यर्थी हैं पात्र

अभ्यर्थियों ने बताया कि डीएलएड द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत रीट के लिए पात्र होते हैं। जबकि अभी तक डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा के फॉर्म भी नहीं भरवाए गए हैं। परीक्षा फॉर्म भरने के एक महीने के बाद प्रक्रिया चलती है। इस हिसाब से दिसंबर में परीक्षा होगी। दिसंबर में परीक्षा के बाद जनवरी में रिजल्ट आएगा। ऐसे में अगर रीट की आवेदन प्रक्रिया के बाद डीएलएड का परिणाम आया तो अभ्यर्थी रीट से बाहर हो जाएंगे।

Updated on:
23 Oct 2024, 7:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में 150 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वालों के लिए बड़ा एलान, घर की छत पर मुफ्त लगेगा सोलर रूफटॉप

Rajasthan Politics: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर राजस्थान में भी सियासी बवाल, ‘भड़की’ BJP – जानिए सीएम भजनलाल क्या बोले? 

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बागियों से BJP-कांग्रेस की बढ़ी चिंता, टिकट कटने से नाराज नेता बिगाड़ेंगे समीकरण?

Rajasthan Panchayat Election Result: कहीं 7वीं बार सरपंच बनीं पत्नी, कहीं 4 वोट से हारा दामाद; पंचायत चुनाव में नेताओं के परिवारों का क्या रहा हाल?

Rajasthan Weather Update: 29-30 अक्टूबर को राजस्थान में बारिश के आसार, दिन में भी गिरने लगा तापमान