जयपुर

रिलायंस फाउंडेशन चेयरपर्सन नीता अंबानी ने पहनी बनारसी साड़ी, कार्यक्रम को लगाया चार चांद

RIL 46th AGM - रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने आरआईएल की 46वीं एजीएम में रिलायंस परिवार को वर्चुअली संबोधित किया। इस अवसर पर नीता अंबानी ने बेहद खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी थी। यह बनारसी साड़ी नीता अंबानी के व्यक्तित्व को चार चांद लगा रही थी।

less than 1 minute read
nita_ambani.jpg
Nita Ambani

Nita Ambani Wore Beautiful Banarasi Saree : रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने आरआईएल की 46वीं एजीएम में रिलायंस परिवार को वर्चुअली संबोधित किया। इस अवसर पर नीता अंबानी ने बेहद खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी थी। यह बनारसी साड़ी नीता अंबानी के व्यक्तित्व को चार चांद लगा रही थी। इस बनारसी साड़ी को मास्टर कारीगर इकबाल अहमद ने बुना था। नीता अंबानी ने हाथ से बुनी बनारसी ब्रोकेड साड़ी पहनकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यह उत्तम लैवेंडर बुनाई वाराणसी की सदियों पुरानी शिल्प कौशल का नमूना है।

बनारसी ब्रोकेड साड़ियां - कारीगरी का बेहतरीन नमूना

बनारसी ब्रोकेड साड़ियां बारीक रेशम से बुनी जाती है। हाथ की कारीगरी का यह बेहतरीन नमूना है। इसमें जटिल डिज़ाइन बर्फी बूटी, कोनिया पैस्ले रूपांकनों और पारंपरिक ज़री के काम के साथ भारतीय कलात्मकता की विविधता को दर्शाया जाता है।

पारंपरिक कलाओं और शिल्प को संरक्षण दे रहा है 'स्वदेश'

रिलायंस फाउंडेशन के 'स्वदेश' बनारसी बुनाई और कारगरी को समर्थन देता है। 'स्वदेश' देश की कई क्षेत्रीय पारंपरिक कलाओं और शिल्प को संरक्षण देने के साथ बढ़ावा दे रहा है। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी की बनारसी साड़ी में उपस्थिति पीढ़ियों से चल रही हमारे पारंपरिक कारीगरों और उस विरासत का उत्साहवर्धन है।

यह भी पढ़ें - मिसाल : ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने गुरुजी के लिए 50 दिन में काट दिया पहाड़, खुशी से झूमे टीचर ने निभाया वादा

Updated on:
30 Aug 2023 10:53 am
Published on:
30 Aug 2023 10:52 am