जयपुर

Mahesh Joshi : घोटाले के मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री महेश जोशी की रिमांड अवधि खत्म, आज ED करेगी कोर्ट में पेश

ED Investigation : जल जीवन मिशन घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री महेश जोशी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

2 min read
Apr 28, 2025
Mahesh Joshi

Jal Jeevan Mission Scam : जल जीवन मिशन घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री महेश जोशी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) विशेष न्यायालय में जोशी की पेशी होगी। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी पूर्व मंत्री को आज कोर्ट में पेश करेंगे।

पूर्व मंत्री महेश जोशी को 24 अप्रेल को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद ईडी ने कोर्ट में पेश कर जोशी को चार दिन के रिमांड पर लिया था। इसके बाद ईडी की टीम ने जेजेएम घोटाले से जुड़े मामले में जोशी से पूछताछ की। जिसके आधार पर पूछताछ में सामने आए तथ्यों को ईडी आज कोर्ट में पेश कर सकती है।

ईडी की ओर से आज कोर्ट में जोशी की रिमांड अवधि को बढ़ाने की मांग की जा सकती है। ईडी की ओर से कई सबूत ओर जुटाने के लिए जोशी से पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड का समय बढ़ाने के लिए कहा जा सकता है।

वहीं महेश जोशी के वकील कोर्ट में जमानत को लेकर अपील दायर कर सकते है। जोशी के वकील अब तक भ्रष्टाचार के तथ्यात्मक सबूत नहीं मिलने का दावा पेश करते हुए जमानत देने की मांग कर सकते है।

कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने..

पूर्व मंत्री महेश जोशी के मामले में कांग्रेस—भाजपा आमने सामने है। जोशी की गिरफ्तारी को कांग्रेस राजनीतिक बदले की कार्रवाई' बता रही हैं, वहीं सत्तारूढ़ भाजपा का कहना है कि “कानून अपना काम कर रहा है और भ्रष्टाचार पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पूरी सख्ती से लागू हो रही है।

यह है मामला..

जलदाय विभाग में वर्ष 2021 में 2 कम्पनियों ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर करोड़ों रुपए के टेंडर हासिल किए थे। इन 2 कम्पनियों के नाम श्री श्याम ट्यूबवेल कंपनी और मैसर्स श्री गणपति ट्यूबवेल कंपनी थे। इनके ठेकेदार पदमचंद जैन और महेश मित्तल ने अपनी इन 2 कम्पनियों से करोड़ों रुपए के टेंडर हासिल किए थे। श्री गणपति ट्यूबवेल कंपनी ने 68 निविदाओं में हिस्सा लिया। जिनमें से 31 टेंडर में एल-1 बोलीदाता बनकर 859.2 करोड़ रुपए के टेंडर हासिल किए। वहीं श्री श्याम ट्यूबवेल कंपनी ने 169 निविदाओं में हिस्सा लिया और 73 में एल-1 बनकर 120.25 करोड़ रुपए के टेंडर प्राप्त किए।

Published on:
28 Apr 2025 09:09 am
Also Read
View All

अगली खबर