जयपुर

गणतंत्र दिवस 2026 : राज्यस्तरीय समारोह में 42 प्रतिभाओं का होगा सम्मान, आइजी सत्येन्द्र सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

राजधानी जयपुर में सोमवार को होने वाले राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कुल 42 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें आइजी सत्येन्द्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक और आइजी विकास सहित 16 को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2026, 10:42 PM IST
Republic Day 2026
फाइल फोटो-पत्रिका

जयपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में प्रदेश भर की 42 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस महानिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह का राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा सराहनीय सेवाओं के लिए महानिरीक्षक विकास कुमार सहित 16 अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा भरतपुर कलक्टर कमर उल जमान चौधरी समेत 12 अधिकारियों-कर्मचारियों व अन्य नागरिकों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान (गृह रक्षा) में उप समादेष्टा घनश्याम सिंह को मिलेगा।

पुलिस पदक से इनका होगा सम्मान

महानिरीक्षक (एटीएस एवं एएनटीएफ) विकास कुमार, पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) पीयूष दीक्षित, जोधपुर के सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर, बीकानेर जोन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआइडी (एसएसबी) राम प्रताप विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी (जयपुर) विजय सिंह चौधरी, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल बीकानेर में तैनात पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, जोधपुर आयुक्तालय क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में तैनात हनवन्त राजपुरोहित सिंह, जयपुर में मेट्रो पुलिस थाने में तैनात उप निरीक्षक पुरुषोत्तम लाल शर्मा को पुलिस पदक मिलेगा।

वहीं पुलिस निरीक्षक शीला, जोधपुर के बासनी पुलिस थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक श्याम लाल, श्रीगंगानगर जिले की बस स्टैंड पुलिस चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक स्वर्ण सिंह, धौलपुर स्थित आरएसी की छठवीं बटालियन में हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह, राजस्थान पुलिस अकादमी में हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, सीआइडी (एसएसबी) के श्रीगंगानगर जोन में हेड कांस्टेबल पवन कुमार, जोधपुर स्थित आरएसी की प्रथम बटालियन में कांस्टेबल रेवन्ता राम, चूरू स्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक में कांस्टेबल सुरेश कुमार शर्मा को भी पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इनको मिलेगा योग्यता प्रमाण-पत्र

भरतपुर कलक्टर कमर उल जमान चौधरी, उप वन संरक्षक (ई-गवर्नेस) श्रवण कुमार रेड्डी, वित्त (राजस्व) विभाग में संयुक्त सचिव पवन जैमन, ग्रामीण विकास विभाग में परियोजना निदेशक ओमकारेश्वर शर्मा, महिला अधिकारिता निदेशालय के बीकानेर स्थित कार्यालय में उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना, राजस्थान पशुचिकित्सा और पशुविज्ञान विश्वविद्यालय, जोबनेर में वरिष्ठ सहायक आचार्य डॉ. बरखा गुप्ता, आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय में सहायक निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार, उदयपुर में कृषि (मुख्यालय) में सहायक निदेशक डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह, आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय में सहायक सांख्यिकी अधिकारी अनिल खण्डेलवाल, गंगापुर सिटी में सहायक कृषि अधिकारी पिन्टू लाल मीना, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (मुख्यालय) में सहायक प्रोग्रामर राहुल शाह, जोधपुर कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ सहायक चन्द्रप्रकाश गुर्जर को योग्यता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

इनको मिलेगा प्रशस्ति-पत्र

लोक कला, आर्टिजन्स, सामाजिक, खेल क्षेत्रों में सराहनीय सेवाओं के लिए किशनगढ़ निवासी डॉ. सतीश कुमार, जयपुर निवासी विनोद जोशी, सवाई माधोपुर निवासी आचार्य पं. ताराचंद शास्त्री, जयपुर निवासी गोपाल सिंह खींची, श्रीगंगानगर निवासी विक्रम सिंह ज्याणी, जयपुर निवासी दीपाली शर्मा, उदयपुर निवासी कविराज लईक, कोटा निवासी वेन्या शर्मा, लूणी क्षेत्र के भाकरासनी गांव की परिणीति विश्नोई, भीलवाड़ा की कृषा वैष्णव, आरएसआरडीसी में उप महाप्रबंधक (विधि) चन्द्रशेखर कटारा, कोटा के रामपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापिका बरखा जोशी को प्रशस्ति-पत्र मिलेगा।

Updated on:
25 Jan 2026, 10:42 PM IST
Published on: