जयपुर . चेहरा ( Face ) व्यक्तित्व ( Personality ) का आईना ( Mirror ) होता है। अगर चेहरे के फीचर ( Feature ) में कोई कमी रह जाती है तो वह व्यक्तित्व में बड़ी खामी पैदा कर देती है और इससे आपका आत्मसम्मान ( Self-Esteem ) भी प्रभावित होता है। नाक ( Nose ) हमारे चेहरे का महत्वपूर्ण अंग ( Important Part ) होता है और इसकी बनावट में खामी होने पर अब कॉस्मेटिक सर्जरी से इसे ठीक कराया जा सकता है। राइनोप्लास्टी ( Rhinoplasty ) एक कॉस्मेटिक सर्जरी ( Cosmetic Surgery ) है, जिसमें नाक को नया आकार ( New Shape ) और रूप दिया जाता है। राइनोप्लास्टी के जरिए खूबसूरत नाक पा सकते हैं। राइनोप्लास्टी में नाक के चौड़े होनेए चपटीए मोटीए छोटीए लंबी और सभी प्रकार की कमियों को दूर किया जा सकता है। इसमें बोन ग्राफ्ट या कार्टिलेज ग्राफ्ट दोनों किया जा सकता है।
राइनोप्लास्टी सर्जरी बेहद महत्वपूर्ण सर्जरी होती है जो आपके व्यक्तित्व को निखारने में मदद करती है। इसीलिए आवश्यक है कि यह सर्जरी एक अनुभवी कॉस्मेटिक सर्जन से ही की जानी चाहिए। प्लास्टिक सर्जन डॉ सुनीश गोयल ने बताया कि सर्जरी के दौरान डॉक्टर एक चीरा लगाते हैं, जिससे वे उन हड्डियों और कार्टिलेज तक पहुंच सके जो नाक को सपोर्ट करती हैं। यह चीरा इस तरह लगाया जाता है कि सर्जरी के बाद नजर न आए। हड्डी और कार्टिलेज को मनमुताबिक समायोजित किया जाता है और फिर उसे पुनरू व्यवस्थित कर दिया जाता है।
एक सर्जरी जो बदल देगी आपका चेहरा
- नाक की खूबसूरती में चार चांद लगाती है राइनोप्लास्टी
- चेहरा बदलने के लिए की जा जाती है कॉस्मेटिक सर्जरी
- राइनोप्लास्टी में नाक के चौड़े, चपटा, मोटा होने को किया जाता है ठीक
- लगातार बढ़ रहा है इस सर्जरी का चलन, विदेशों में आम
नए आकार को सहारा देने के लिए नाक पर एक पट्टी लगा दी जाती है। एक हफ्ते के बाद पट्टी हटाकर चेहरे पर सूजन आदि की जांच की जाती है। आपकी आंखों और नाक के पास के क्षेत्र में कुछ दिनों तक सूजा हुआ लग सकता है। यह सूजन और खरोंच ठीक होने में दो सप्ताह का वक्त लग सकता है। सर्जरी के कई दिनों बाद तक आपको अपना सिर ऊंचा रखना पड़ता है। इसके साथ ही आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी गतिविधियां भी कम रखें।
डॉ. सुनीश गोयल ने बताया कि सर्जरी का परिणाम इस बात पर निर्भर करता है कि आखिर नाक में किस प्रकार के बदलाव किए गए। इस सर्जरी के परिणाम स्थायी होते हैं। हालांकि सर्जरी के बाद नाक पर किसी प्रकार की चोट लगने से इनमें बदलाव आने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस प्रकार की सर्जरी एक खास उम्र के बाद ही की जा सकती है। यानी महिलाओं में 15.16 वर्ष की उम्र तथा पुरुषों में 17.18 वर्ष के बाद ही नाक सर्जरी होती है।