जयपुर

Bhajanlal Government: राजस्थान को दिवाली से पहले मिली 8 लाख करोड़ की बंपर सौगात

Rising Rajasthan Global Investment Summit 2024: राजस्थान में निवेश के लिए बड़ी संख्या में निवेशक रूचि दिखा रहे हैं।
less than 1 minute read
Oct 01, 2024
Feature image

Jaipur News: राजस्थान में निवेश के लिए बड़ी संख्या में निवेशक रूचि दिखा रहे हैं। दिवाली से पहले राजस्थान सरकार ने 8 करोड़ की बंपर सौगात दी है। दरअसल, राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत ‘इन्वेस्टर मीट’ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में निवेशकों ने 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश संबंधी एमओयू किए। निवेशकों ने सर्वाधिक रूचि ऊर्जा क्षेत्र में दिखाई है। इससे प्रदेश में एमओयू का कुल निवेश 12.50 लाख रुपए का हो गया है।

दरअसल, जयपुर में दिसंबर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 होने जा रही है। इसमें भाग लेने के लिए देशी-विदेशी निवेशकों, उद्योग और व्यापार जगत के दिग्गजों, इनोवेटर्स, स्टार्टअप्स और अन्य संबंधित स्टेकहोल्डर्स को आमंत्रित किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, मुख्य सचिव सुधांश पंत, सीएम एसीएस शिखर अग्रवाल और उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Updated on:
23 Oct 2024 02:19 pm
Published on:
01 Oct 2024 08:30 am
Also Read
View All
जयपुर निगम चुनाव: सिविल लाइंस में पार्टियों के अंदर भितरघात की आशंका, सीवरेज-सड़क के मुद्दे हावी; जानें ग्राउंड रिपोर्ट

Rajasthan News : ‘अंग्रेज़ी’ में पद और गोपनीयता की शपथ, क्या जानते हैं राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल की 10 ख़ास बातें?

ग्राउंड रिपोर्ट: जयपुर नगर निगम चुनाव में आदर्श नगर में बागियों ने बिगाड़ा BJP-कांग्रेस का चुनावी गणित, किसका पलड़ा भारी?

नेशनल शूटर, कॉर्पोरेट जॉब और लव स्टोरी, सचिन पायलट के ‘बर्थडे’ पर जानिए 20 दिलचस्प बातें 

राजस्थान में AIMIM और RLP का चुनावी गठबंधन, भजनलाल सरकार पर जमकर बरसे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें बड़ी बातें