जयपुर

यात्रा को सुविधाजनक और यादगार बनाता रोप-वे

पुष्कर में कई धार्मिक स्थल हैं, जो भक्तों और पर्यटकों के लिए यादगार बनाता है।

less than 1 minute read
Dec 13, 2020

जयपुर। पुष्कर में कई धार्मिक स्थल हैं, जो भक्तों और पर्यटकों के लिए यादगार बनाता है। 50 से अधिक घाटों से घिरी पुष्कर झील हिंदू संस्कृति में प्रमुख महत्व रखती है और शहर की आजीविका और जीविका झील के चारों ओर घूमती है। सावित्री माता मंदिर पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यहां पर रोप-वे और मंदिर अपने आप में अनोखे दृश्य प्रस्तुत करते हैं।

पशु मेलों में से एक लोकप्रिय पुष्कर मेले के कारण, कार्तिक (अक्टूबर-नवंबर) के महीने में मंदिर में हर साल हजारों पर्यटक आते हैं। यहां घूमने लिए पर्यटक रोपवे पर जाना पसंद करते हैं। पुष्कर रोपवे का रखरखावदामोदर रोपवे और इंफ्रा लिमिटेड द्वारा किया जाता है।

एरियल रोपवे, 202 मीटर की ऊंचाई पर निर्मित, केवल 6 मिनट में 720 मीटर की दूरी को कवर करता है। सभी आयु वर्ग के भक्तों के लिए कठिन चढ़ाई को आसान बनाता है। कंपनी यात्रियों के लिए अत्यंत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण भागों पर सुरक्षा अभ्यास, एनडीटी परीक्षण हर साल कर रही है।

Published on:
13 Dec 2020 02:27 pm
Also Read
View All