जयपुर

एई सिविल भर्ती परीक्षा घोटाला: SOG ने किया एक और आरोपी को गिरफ्तार, कई राज्यों की परीक्षाओं में सक्रिय रहा आरोपी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से आयोजित सहायक अभियंता सिविल (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

less than 1 minute read
Mar 11, 2026
एसओजी। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से आयोजित सहायक अभियंता सिविल (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसओजी ने इस प्रकरण में सहयोगी की भूमिका निभाने वाले अजीत कुमार को गिरफ्तार कर गिरोह के हाईटेक नकल नेटवर्क का खुलासा किया है।

एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि हरियाणा निवासी अजीत कुमार मणिहार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरपीएससी की ओर से 21 मई 2023 को आयोजित परीक्षा के अभिलेखों की जांच में सामने आया कि मूल अभ्यर्थी इन्द्राज सिंह की जगह किसी अन्य व्यक्ति ने डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा दी थी। जांच में पता चला कि प्रवेश पत्र में छेड़छाड़ कर दूसरे व्यक्ति की फोटो लगाकर यह षड्यंत्र रचा गया। इस संबंध में एसओजी थाना जयपुर में वर्ष 2024 में मामला दर्ज किया गया था।

इन राज्यों में भी डिवाइस के जरिए कर चुके नकल

एसओजी के अनुसार आरोपी स्मार्ट वॉच और ब्लूटूथ डिवाइस का उपयोग कर देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसी तरह नकल कर चुके हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, पंजाब, त्रिपुरा और दिल्ली में आयोजित प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल हैं।

Updated on:
12 Mar 2026 01:49 pm
Published on:
11 Mar 2026 09:38 pm
Also Read
View All