जयपुर

RPSC: वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2025 के 6500 पदों का विस्तृत वर्गीकरण किया जारी, देखें पूरी सूची

Rajasthan Jobs: 2nd ग्रेड शिक्षक भर्ती में विषयवार पदों का बंटवारा जारी। वरिष्ठ अध्यापक भर्ती: अभ्यर्थी वेबसाइट पर देख सकेंगे पदों का वर्गीकरण।

less than 1 minute read
Mar 06, 2026
RPSC

Senior Teacher Recruitment: अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए आयोजित की जा रही वरिष्ठ अध्यापक (सेकंड ग्रेड) भर्ती 2025 के अंतर्गत कुल 6500 पदों के लिए विषयवार एवं वर्गवार पदों का विस्तृत वर्गीकरण जारी कर दिया है। आयोग ने इस संबंध में संशोधित सूचना जारी करते हुए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी देखने की सलाह दी है।

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार वरिष्ठ अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए पूर्व में विज्ञापन संख्या 07/2025-26 दिनांक 17 जुलाई 2025 को जारी किया गया था। इसके अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग से प्राप्त विषयवार और वर्गवार पदों के वर्गीकरण में आवश्यक संशोधन करते हुए आयोग ने शुद्धिपत्र संख्या 20/2025-26 जारी किया है।

ये भी पढ़ें

School Holidays: राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक रहेगा अवकाश, आदेश जारी

इस संशोधित वर्गीकरण में अनुसूचित क्षेत्र और गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए अलग-अलग पदों का विवरण भी शामिल किया गया है। अभ्यर्थी संबंधित विषयों के पदों की संख्या और श्रेणीवार जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी जानकारी आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दी गई है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर पदों के विषयवार और वर्गवार विवरण का अवलोकन कर सकते हैं।

यहां देखें आरपीएससी के आदेश

यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Good News: तैयार रहें, 18 मार्च को 10वीं, 12वीं और स्नातक पास युवाओं के लिए नौकरी के लिए मिलेगा मौका

Updated on:
06 Mar 2026 09:11 pm
Published on:
06 Mar 2026 08:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर