1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nautapa 2026: राजस्थान में नौतपा दूसरी बार भी फेल! जानें कब शुरू होगी प्री-मानसून की बारिश

IMD Weather Forecast: राजस्थान में नौतपा आगामी 25 मई से शुरू होगा। अगले 9 दिन यानि 2 जून तक पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर सक्रिय रहने और दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। मौसम का पैटर्न सही रहा तो इस बार लगातार दूसरे साल भी नौतपा में गर्मी और लू के तेवर नर्म रहने की आशंका है।

2 min read
Google source verification
पत्रिका फाइल फोटो

पत्रिका फाइल फोटो

IMD Weather Forecast: राजस्थान में नौतपा आगामी 25 मई से शुरू होगा। अगले 9 दिन यानि 2 जून तक पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर सक्रिय रहने और दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने इस बार मई में प्रदेश में मई में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम का पैटर्न सही रहा तो इस बार लगातार दूसरे साल भी नौतपा में गर्मी और लू के तेवर नर्म रहने की आशंका है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार वर्ष 2025 में राजस्थान में मई के अंत में प्री-मानसून बारिश की गतिविधियां शुरू हुई, और तय समय से पहले ही प्रदेश में ​दक्षिण पश्चिमी मानसून की एंट्री से नौतपा बेअसर साबित हुआ। ऐसे में इस साल मई माह के अंत तक या फिर जून की शुरूआत में ही प्री-मानसून सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। जिसके प्रभाव से लोगों को जून माह में लू चलने और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

अंधड़-बारिश के दौर से सहमी गर्मी

जयपुर में गर्मी का मौसम सामान्यतया पर मार्च से मई तक रहता है। इस दौरान दिन बहुत गर्म और शुष्क होते हैं। मई सबसे गर्म महीना होता है, जिसमें अधिकतम तापमान 42 से 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होता है। जून में भी पारे में उतार चढ़ाव रहने पर मौसम गर्म रहता है लेकिन लेकिन प्री मानसून बारिश का दौर शुरू होने पर गर्मी के तेवर नर्म रहते हैं। इस वर्ष राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ की हो रही आवाजाही के कारण अंधड़- बारिश का दौर रुक रुक कर चलने से प्रदेश के पूर्वोत्तर जिलों में लू का दौर अब तक सक्रिय नहीं रह पाया है। हालांकि पश्चिमी मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से आमजन पस्त है।

पिछले 3 साल में प्री-मानसून एक्टिव

जयपुर में पिछले 3 साल में, यानी 2022, 2023 में प्री-मानसून बारिश का दौर मई के महीने में शुरू हुआ। जबकि साल 2024 में प्री-मानसून बारिश का दौर मई के अंत या जून की शुरुआत में शुरू हुआ। वर्ष 2025 में भी मई माह में बारिश और धूलभरी आंधियां चलने से गर्मी के तेवर नर्म रहे।

मई के अंत में प्री-मानसून बारिश के संकेत

मौसम विज्ञानियों की मानें तो, इस साल मई के अंत तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और अंधड़ चलने व माह के अंत तक प्री-मानसून बारिश शुरू होने की संभावना है। ऐसे में नौतपा के खत्म होने तक यानि 2 जून तक राजस्थान के कई शहरों में प्री-मानसून बारिश की गवितिविधियां शुरू होने पर मौसम का मिजाज बदलने और गर्मी से बड़ी राहत मिलने की संभावना है।