जयपुर

RPSC exam dates: आरपीएससी ने जारी की आगामी 11 प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथि घोषित

government jobs in rajasthan: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को 11 परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें 7 परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि के साथ 4 परीक्षाओं की संशोधित प्रस्तावित परीक्षा तिथि भी जारी की गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2024, 9:51 PM IST
Feature image

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को 11 परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें 7 परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि के साथ 4 परीक्षाओं की संशोधित प्रस्तावित परीक्षा तिथि भी जारी की गई है। इन परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथा समय जारी कर दिया जाएगा।

आयोग सचिव ने बताया कि तकनीकी सहायक भू-भौतिकी (भू-जल विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 एवं बायोकेमिस्ट (चिकित्सा शिक्षा विभाग: ग्रुप-1) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 24 जून 2025 तथा अनुसंधान सहायक (मूल्यांकन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 28 जून 2025 को किया जाना प्रस्तावित है।

कृषि विभाग के पदों के लिए सहायक कृषि अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, कृषि अनुसंधान अधिकारी (6 विषय) व सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (5 विषय) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 तक किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

4 परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि में संशोधन
संशोधित कार्यक्रम अनुसार खान एवं भूविज्ञान विभाग के पदों के लिए भूवैज्ञानिक प्रतियोगी परीक्षा-2024 एवं सहायक खनि अभियंता प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 7 मई 2025 को किया जाना प्रस्तावित किया गया है। पूर्व में इन परीक्षाओं का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाना प्रस्तावित किया गया था। इसी प्रकार पूर्व में 26 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित सहायक मत्स्य विकास अधिकारी (मत्स्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 तथा 9 नवंबर 2025 को प्रस्तावित समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-द्वितीय (कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 23 जून 2025 को किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

Updated on:
23 Oct 2024, 9:51 PM IST
Published on: