जयपुर

नए साल पर सरकार का तोहफा : लॉ मेकर के इतने पदों पर निकाली भर्ती, अभ्यर्थी 5 जनवरी से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Rajasthan Government Jobs : राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में विधि रचनाकर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से जारी इस नोटिफिकेशन के जरिए गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए विधि एवं विधिक कार्य विभाग के लिए उक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2024, 7:54 PM IST
Rajasthan Government Jobs
t Jobs

Rajasthan Government Jobs : राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में विधि रचनाकर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) (RPSC) की ओर से जारी इस नोटिफिकेशन के जरिए गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए विधि एवं विधिक कार्य विभाग के लिए उक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सीधी भर्ती के तहत भरे जाने वाले यह सभी पद स्थायी हैं और कुल पदों की संख्या में कमी या वृद्धि की जा सकती है। कुल 9 के लिए भर्ती निकाली गई है।

आयु सीमा
1 जनवरी, 2025 तक अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम, जबकि 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयोग ने वर्ष 2021 में उक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था और आयु सीमा की गणना का 1 जनवरी, 2022 के आधार पर की गई थी। हालांकि, उसके बाद इन पदों के लिए कोई भर्ती नहीं निकाली गई थी। जो अभ्यर्थी 1 जनवरी, 2025 को अधिक तम आयु के होते हैं, उन्हें नियमानुसार आयु सीमा में अतिरिक्त दो वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु सीमा में छूट राजस्थान के मूल निवासियों को ही दी जाएगी। विधवा/तलाकशुदा महिलाओं के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास पुरानी 2 वर्षीय पुरानी लॉ की डिग्री और नए कोर्स के अनुसार 3 वर्षीय कानून की डिग्री या किसी भी मान्यता प्राप्य यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ लॉ (प्रोफेशनल) की डिग्री हासिल कर रखी हो।

चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा तिथि और स्थान की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर बाद में जारी की जा एगी।

आवेदन प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी से शुरू होगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर लॉगिन कर 4 फरवरी 2024 (दोपहर 12 बजे) तक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर भी जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, एसएसओ पोर्टल के जरिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होगा, अगर पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं कर रखा होतो।

आवेदन शुल्क
-सामान्य, पिछड़वा वर्ग (क्रीमी लेयर), अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) के अभ्यर्थी : 600 रुपए

-एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर), अति पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस/सहरिया क्षेत्र : 400 रुपए

-दिव्यांगजन : 400 रुपए

नोट : अन्य राज्यों के पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग का अभ्यर्थी माना जाएगा। उन्हें सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के रूप में आवेदन शुल्क भरना होगा।

Published on: