जयपुर

आरपीएससी ने नहीं माना पेपर आउट, 9 हजार ​शिक्षकों की भर्ती परीक्षा आज भी

द्वितीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2018 प्रतियोगी परीक्षा का आज अंतिम दिन

less than 1 minute read
Nov 02, 2018
आरपीएससी ने नहीं माना पेपर आउट, 9 हजार ​शिक्षकों की भर्ती परीक्षा आज भी


जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित द्वितीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2018 प्रतियोगी परीक्षा का आज अंतिम दिन है। आज भी दो पेपर होंगे। सुबह 9 से 11.30 बजे तक संस्कृत की परीक्षा 57 परीक्षा केन्द्रों पर हो रही हैं, जिसमें 18 हजार 667 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दूसरी पारी में दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक उर्दू की परीक्षा 3 परीक्षा केन्द्रों पर होगी, जिसमें 708 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इससे पहले गुरूवार को हुई परीक्षा में सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होने की खबरें आई लेकिन आरपीएससी ने पेपर आउट नहीं माना है। आरपीएससी ने साफ किया कि पेपर शुरू होने के बाद यदि वायरल होता है तो इसे आउट की श्रेणी में नहीं रखते हैं। वहीं जयपुर के एक निजी स्कूल के सेंटर पर वीक्षक को नकल करवाते हुए पकड़ा गया। परीक्षा में प्रदेशभर से 7 लाख से अधिक अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं।
आयोग द्वारा विभिन्न विषयों के 9 हजार शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नॉन टीएसपी क्षेत्र के 8162 और टीएसपी क्षेत्र के 836 पद शामिल हैं। परीक्षा की शुरूआत आयोग ने 28 अक्टूबर को कर दी थी। पहला पेपर ग्रुप प्रथम के अभ्यर्थियों के लिए जीके एंड एजुकेशनल साइकोलोजी का था।

ये भी पढ़ें

2nd Grade Teachers Recruitment 2018: एग्जाम से पहले सोशल मीडिया पर VIRAL हुआ पेपर, RPSC ने कहा- कर रहे जांच
Published on:
02 Nov 2018 01:44 pm
Also Read
View All