
RSMSSB ANM Vacancy 2023 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने संविदा महिला स्वास्थ्य कर्ता के 2058 पदों पर भर्ती का अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई से 8 अगस्त तक कर सकते हैं। संविदा महिला स्वास्थ्य कर्ता भर्ती परीक्षा 24 सितम्बर 2023 को प्रस्तावित है। एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व जारी किये जाएंगे। संविदा महिला स्वास्थ्य कर्ता भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।
राजस्थान कर्मचारी बोर्ड ने महिला स्वास्थ्य कर्ता (एएनएम) के कुल 2058 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें से नॉन टीएसपी के लिए 1865 पद और टीएसपी क्षेत्र के लिए 193 पद पर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती है। साथ ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने संविदा नर्स भर्ती के भी 1588 पदों पर भी ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जिसमें नॉन टीएसपी के 1400 पद व टीएसपी के 188 पद शामिल हैं।
भर्ती के लिए परीक्षा तिथि भी घोषित की जा चुकी है। परीक्षा सितम्बर माह 2023 में आयोजित करवाई जाएगी।
एएनएम भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 600 रुपये व आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपये रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है।
संविदा महिला स्वास्थ्य कर्ता पद के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं पास होने के साथ ही राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में नर्स ग्रेड बी का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
संविदा महिला स्वास्थ्यकर्ता भर्ती के लिए सिलेबस
पद से संबंधित न्यूनतम प्रोफेशन योग्यता के विषयों से संबंधित प्रश्न- कुल 55 प्रश्न
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अर्न्तगत संचालित योजनाएं व कार्यक्रम
- कुल प्रश्न 15
राजस्थान का सामान्य ज्ञान- कुल प्रश्नों की संख्या 5
समसामयिक घटनाएं- कुल प्रश्न 5
कम्प्यूटर का बेसिक ज्ञान - कुल प्रश्नों की संख्या 5
सामान्य चिकित्सा व सामान्य पोषण, स्वच्छता से संबंधित प्रश्नों की संख्या. 15
संविदा नर्स भर्ती के लिए पाठ्यक्रम
महिला स्वास्थ्यकर्ता
राजस्थान कर्मचारी बोर्ड द्वारा संविदा महिला स्वास्थ्यकर्ता भर्ती के लिए परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। लिखित परीक्षा के लिए 1घंटा 30 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा इस तरह से पेपर कुल 400 अंकों का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटा जाएगा।
परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार का पत्राचार या जानकारी बोर्ड द्वारा दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की बेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करें।