जयपुर

कम संसाधनों में भी रोडवेज ने की जमकर कमाई

पिछले साल दिवाली की कमाई का तोड़ा रेकॉर्डरोडवेज बेड़े में कम बसें फिर भी इस साल ज्यादा हुई कमाईसौ फीसदी से ज्यादा रहा रोडवेज बसों में यात्रीभार
less than 1 minute read
Oct 29, 2019
Feature image

जयपुर। रोडवेज बेड़े में करीब 1500 बसों की कमी का सामना कर रहे रोडवेज ने इस साल दिवाली पर पिछले साल की तुलना में ज्यादा कमाई की है। वोल्वो बसों में जहां इस बार एडवांस बुकिंग रही और यात्रियों को बस में कंफर्म सीट के लिए वीआईपी एप्रोच तक करनी पड़ी वहीं एक्सप्रेस बसों में भी यात्रीभार सौ फीसदी से ज्यादा रेकॉर्ड किया गया है।
सिंधी कैंप बस स्टैंड चीफ मैनेजर भानुप्रताप सिंह ने बताया कि गत वर्ष दिवाली से एक दिन पहले रोडवेज की एक दिन की कमाई जहां 55 लाख रुपए रही वहीं इस साल रोडवेज ने 25 अक्टूबर को 59 लाख और 26 अक्टूबर को 53 लाख रुपए राजस्व प्राप्त किया है। इस बार रोडवेज बसों की कमी के चलते दिवाली से दो दिन पहले तक 125 अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया वहीं कुछ रूट पर बसों के फेरों में बढ़ोतरी कर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के इंतजाम किए गए हैं। दिवाली से पूर्व दो दिन रोजाना 15 अतिरिक्त वोल्वो बसों का भी संचालन किया गया है।
गौरतलब है कि सिंधी कैंप केंद्रीय बस स्टैंड से रोडवेज को सामान्यतया रोजाना करीब 28 से 30 लाख रुपए की आय होती है। त्योहार पर रोडवेज के विशेष इंतजाम होने पर आय में भी बढ़ोतरी की कवायद रोडवेज प्रशासन करता है।

Published on:
29 Oct 2019 08:19 am