जयपुर

आरएसएस और भाजपा की समन्वय बैठक 7 सितंबर से

लोकसभा चुनावों ( Parliament Election ) में जीत के बाद पहली बार 7 सितंबर से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ( Rss ) और भाजपा ( Bjp ) की समन्वयक बैठक होने जा रही है। पुष्कर ( Pushkar ) में होने वाली इस तीन दिवसीय बैठक में आर.एस.एस प्रमुख मोहन भागवत ( Mohan Bhagwat ) सहित संघ से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ( JP Nadda )और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी शामिल होंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Aug 2019, 6:13 PM IST
Rss-Bjp
आरएसएस और भाजपा की समन्वय बैठक 7 सितंबर से

लोकसभा चुनावों ( Parliament Election ) में जीत के बाद पहली बार 7 सितंबर से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ( Rss ) और भाजपा ( Bjp ) की समन्वयक बैठक होने जा रही है। पुष्कर ( Pushkar ) में होने वाली इस तीन दिवसीय बैठक में आर.एस.एस प्रमुख मोहन भागवत ( Mohan Bhagwat ) सहित संघ से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ( JP Nadda )और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी शामिल होंगे।

बैठक में राम जन्मभूमि ( Ram Janmbhoomi ) और धारा 370 ( Article 370 ) के विषय के साथ ही समान नागरिक संहिता, शिक्षा नीति, देश के आर्थिक मुद्दे और हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। नौ अगस्त तक चलने वाली यह बैठक अहम इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि इसमें संघ प्रमुख शामिल हो रहे हैं।

बैठक में देश भर के करीब 350 से अधिक संघ के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे. बैठक में भाजपा और संघ के आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। साथ ही आगामी चुनावों को लेकर इस बैठक में बड़ा फैसला हो सकता है।

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि भाजपा इस बैठक में संघ को सरकार के आगामी एजेंडे के बारे में भी बता सकती है। इससे पहले वृंदावन में 27 और 28 जुलाई को हुई सामाजिक सद्भाव बैठक में देशभर से संघ के प्रतिनिधि पहुंचे थे। केंद्र में दूसरी बार नरेंद्र मोदी ( Pm Narendra Modi ) की सरकार बनने के तीन महीने बाद समन्वय बैठक बुलाई गई है।

Published on: