जयपुर

मोहन भागवत आज आएंगे ‘जयपुर’, कल से 12 जगहों पर होगा प्रशिक्षण वर्ग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का राजस्थान में प्रशिक्षण वर्ग 17 मई से 12 स्थानों पर होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 May 2025, 8:58 AM IST
RSS Chief Modan Bhagwat
मोहन भागवत (File Photo)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का राजस्थान में प्रशिक्षण वर्ग 17 मई से 12 स्थानों पर होगा। इन वर्गों में विभिन्न आयु वर्ग के चार हजार से अधिक स्वयंसेवक प्रशिक्षण लेंगे। सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले सहित अखिल भारतीय और क्षेत्र के अधिकारियों का भी मार्गदर्शन स्वयंसेवकों को मिलेगा।

आरएसएस के राजस्थान क्षेत्र संघचालक रमेशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि संघ शिक्षा वर्ग में स्वयंसवेक साधना, स्व-अनुशासन, त्यागपूर्ण जीवन, सामूहिक जीवन के सामंजस्य को सीखते हुए विविध प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। शारीरिक, सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा और पानी की बचत को व्यवहार का हिस्सा बनाया जाएगा।

निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल

सरसंघचालक मोहन भागवत शुक्रवार रात को जयपुर आएंगे। वे अगले दिन एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रवास के दौरान स्वयंसेवकों से अनौपचारिक चर्चा भी होगी। 17 मई रवाना हो जाएंगे। प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने बाद में आएंगे।

कार्यकर्ता विकास वर्ग नागौर व सवाईमाधोपुर में

राजस्थान में इस बार 40 वर्ष तक की उम्र के स्वयंसेवकों के लिए कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य) नागौर में और 40 से 65 वर्ष तक की आयु के स्वयंसेवकों के लिए कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (विशेष) सवाईमाधोपुर में आयोजित होगा।

Updated on:
16 May 2025, 8:58 AM IST
Published on: