
PM Modi in Rajasthan: भारतीय सेना की ओर आतंकवाद के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 मई को बीकानेर आएंगे। वे यहां देशनोक में अमृत भारत योजना के तहत देशभर में निर्मित रेलवे स्टेशनों का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे आमजन को भी संबोधित करेंगे।
उनके साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी शामिल होंगे। इससे पहले 17 मई को केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित प्रदेश और केन्द्र सरकार के मंत्री बीकानेर आएंगे। इस दौरान कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इसके संकेत मिलने के साथ ही गुरुवार को जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बीकानेर मंडल में डबवाली और गोगामेडी दो हाइटेक रेलवे स्टेशन तैयार हो चुके हैं। बीकानेर के लालगढ़ स्टेशन का भी काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। जोधपुर मंडल में देशनोक रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। योजना के तहत बीकानेर मंडल के 22 स्टेशनों का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है।
यह वीडियो भी देखें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले 17 मई को केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित प्रदेश और केन्द्र सरकार के मंत्री बीकानेर आएंगे। जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारी गुरुवार देर शाम देशनोक पहुंचे और हेलीपैड आदि के लिए व्यवस्थाएं देखीं।
Updated on:
16 May 2025, 6:01 AM IST
Published on:
16 May 2025, 6:01 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.