
Jaipur Thar Car Accident (Patrika Photo)
Jaipur Bindayaka Police Station: राजधानी जयपुर के बिंदायका थाना इलाके में स्थित सिंवार मोड़ पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार और बेकाबू ब्लैक थार ने जमकर उत्पात मचाया। नशे में धुत थार चालक ने बिंदायका थाने के ठीक सामने खड़ी पुलिस की 112 गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्लैक थार चालक वैशाली नगर की ओर से मुण्डियारामसर की तरफ जा रहा था। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि थाने के सामने आते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया।
बेकाबू थार ने सड़क किनारे खड़ी पुलिस की 112 गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। थार यहीं नहीं रुकी, उसने पास ही खड़ी एक मोटरसाइकिल को भी जोरदार टक्कर मारी।
गनीमत यह रही कि हादसे के समय पुलिस की 112 गाड़ी में मौजूद चालक और आईसी हेड कॉस्टेबल सुरेन्द्र कुमार कुमावत सुरक्षित रहे। साथ ही सड़क किनारे खड़ा बाइक सवार देवीलाल कुमावत भी इस भीषण भिड़ंत में बाल-बाल बच गया। वरना कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद थार चालक को हिरासत में लिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चालक शराब के नशे में पूरी तरह धुत था, जिस कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ब्लैक थार चालक वैशाली नगर की ओर से मुण्डियारामसर की तरफ जा रहा था। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि थाने के सामने आते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया। बेकाबू थार ने सड़क किनारे खड़ी पुलिस की 112 गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
थार यहीं नहीं रुकी, उसने पास ही खड़ी एक मोटरसाइकिल को भी जोरदार टक्कर मारी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बिंदायका पुलिस ने बताया कि मामले में कार चालक कानाराम निवासी नोरड़ी, दूदू को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को 185 एमवी एक्ट में जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। चालक शराब के नशे धुत था, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Updated on:
15 Mar 2026 09:24 pm
Published on:
15 Mar 2026 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
